Sunday Special Snacks: अपने वीकेंड को बनाएं मजेदार, इन लजीज नाश्तों के साथ

Sunday Special Snacks
Sunday Special Snacks: अगर आप इस संडे घर पर रहकर आराम से कुछ लजीज स्नैक्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये हैं आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शंस.
Sunday Special Snacks: रविवार यानी की संडे, ये एक ऐसा दिन है जब लोग अपनी छुट्टी मनाते हैं और आराम के साथ खूब सारी मौज मस्ती का प्लान बनाते हैं. संडे का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर एक मुस्कान खिल उठती है. ऐसे में अगर आप इस संडे घर पर रहकर आराम से कुछ लजीज स्नैक्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये हैं आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शंस.
Sunday Special Snacks: पकोड़े

अभी के मौसम में लगभग जगहों पर रोजाना धीमी धीमी बारिश हो रही है, ऐसे में आप अपनी शाम के साथ गर्मा गरम पकोड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं, आप अलग अलग तरह के पकोड़े बना सकते हैं जैसे कि आलू के पकोड़े, प्याज के पकोड़े या मिर्ची के.
Sunday Special Snacks: वड़ा पाव

वड़ा पाव मुंबई का एक मशहूर डिश है जिसे बनाना बेहद ही आसान है, इसमें मैदे के बन के बीच आलू की पैटी होती है और साथ में लोग तरह तरह की चटनी भी इसमें शामिल करते हैं. ये खाने में बेहद ही लजीज होती है.
Sunday Special Snacks: पानी पूरी

पानी पूरी भारत में बेहद ही ज्यादा पसंद की जाने वाली आइटम है जो कि खाने में काफी क्रिस्पी होती है. इसके साथ आलू की फिलिंग और खट्टा पानी इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं.
Sunday Special Snacks: आलू टिक्की

आलू के पैटी को अच्छे से पकाकर आप आलू टिक्की बना सकते हैं और इसे अपने पसंदीदा मसालों और चटनी के साथ एंजॉय कर सकते हैं. आप चाहें तो इसमें पापड़ी और सब्जियां मिलाकर इसका चाट भी बना सकते हैं. ये बनाने में आसान है और बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है.
Sunday Special Snacks: भेलपुरी

भेलपुरी एक मशहूर इंस्टेंट स्नैक है जिसे आप आसानी से बनाकर एंजॉय कर सकते हैं. इसमें पफ्ड चावलों के साथ आप सब्जियां, खट्टी मीठी चटनी या अचार मिलाकर इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं.
Sunday Special Snacks: समोसा

समोसे भारत में सदियों से मशहूर हैं. कई लोग रोजाना इसे अपने शाम के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं. ये खाने में बेहद ही क्रिस्पी होते हैं, इसमें आप अपने पसंद के अनुसार आलू, मटर या मसालों की फिलिंग डालकर इसे तैयार कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




