Summer Cool Drink Recipe: स्कूल से लेकर ऑफिस तक गर्मी में एनर्जी का देसी डोज, ट्राई करना बिल्कुल भी ना भूलें ये ड्रिंक 

Updated:
विज्ञापन
sattu drink

sattu drink(ai image)

Summer Cool Drink Recipe: गर्मियों में कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते है, जिससे आपकी बॉडी तरोताजा रहे, तो आज हम आपके लिए बहुत ही खास सत्तू ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए है. चलिए बताते है आपको इसे बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Summer Cool Drink Recipe: गर्मी के दिनों में बहुत से लोग बाहर से लौटने के बाद तुरंत पानी मांगते हैं, जिससे उनका शरीर फ्रेश महसूस करें. ऐसे में आप इस गर्मी में सत्तू का ड्रिंक पी सकते हैं. ये आपके बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद है. साथ ही ये गर्मी में आपके शरीर को भी हाइड्रेट रखता है. अगर आपके बच्चे स्कूल जाते है या आप अपने ऑफिस जाते वक्त कुछ खा नहीं पाते हैं तो इसके लिए आप सत्तू का ड्रिंक पी सकते हैं. ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की यूनिक रेसिपी. 

सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री 

  • सत्तू: 2 से 3 चम्मच 
  • प्याज: आधा छोटे-छोटे कटे हुए  
  • नमक: स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ता: गार्निश कटा हुआ 
  • पानी: आवश्यकतानुसार 
  • जीरा और धनिया पाउडर: आधा छोटा चम्मच 
  • बर्फ: 2 से 4 टुकड़ा 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

सत्तू ड्रिंक बनाने की विधि 

  • सबसे पहले सत्तू को एक बाउल में डालें. 
  • फिर इसमें पानी को डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ता, जीरा ,धनिया पाउडर और नमक डालें. 
  • फिर इसे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और इसको एक गिलास में सर्व करें. 
  • इसके ऊपर से आप बर्फ का टुकड़ा डाल सकते हैं, जिससे ये ड्रिंक बहुत ठंडा बनता है. 
  • अब आपका हेल्दी और स्वादिष्ट सत्तू ड्रिंक तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Summer Special Drink: गर्मी में राहत का राजा है ये ड्रिंक, पीने के बाद आप भी कहेंगे चिलचिलाती धूप को बाय-बाय 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola