Summer Special Drink: गर्मी में राहत का राजा है ये ड्रिंक, पीने के बाद आप भी कहेंगे चिलचिलाती धूप को बाय-बाय 

Updated:
विज्ञापन
gond katira

gond katira(ai image)

Summer Special Drink: गोंद कतीरा आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. ये गर्मी में आपके बॉडी को ठंडा रखता है. ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत खास गोंद कतीरा के ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं. जो पीने में बहुत टेस्टी लगती हैं.

विज्ञापन

Summer Special Drink: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस चिलचिलाती धूप के कारण शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है. ऐसे में तरोताजा रखने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप इस गर्मियों में गोंद कतीरा का ड्रिंक अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये आपके बॉडी लंबे समय तक फ्रेश रखता है. गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए फायदेमंद है. अगर अपने भी इसे अभी तक ट्राई नहीं किया, तो इस गर्मी जरूर ट्राई करें गोंद कतीरा का ये स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक. चलिए जानते है इसे बनाने की विधि. 

गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने की सामग्री 

  • गोंद कतीरा: 2 चम्मच 
  • चिया सीड्स: 1 चम्मच 
  • नींबू का रस 
  • काला नमक: स्वादानुसार 
  • पुदीना: 2 से 3 पत्ता  
  • पानी: 1 गिलास 
  • चीनी: स्वादानुसार 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी

गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने की विधि

  • सबसे पहले गोंद कतीरा और चिया सीड्स को 3 से 4 घंटे तक भिगोकर रख दें. 
  • जब ये दोनों अच्छे से फूल जाएं तो इसे एक गिलास में डालें. 
  • इसके बाद उस गिलास में काला नमक, नींबू का रस, चीनी पाउडर और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद आप ऊपर से इसमें पुदीना का पत्ता डालें. 
  • आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं, फिर इसे अच्छे से मिक्स करें.
    अब इसको ठंडा-ठंडा सर्व करें. 
  • ये जितना पीने में कूलिंग लगता है उतना ही आपके शरीर को भी गर्मियों में ठंडक पहुंचाता है. 

यह भी पढ़ें: Sattu Benefits: हर दिन पिए एक गिलास सत्तू, ना होगी कोई कमजोरी, ना ही थकावट

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola