घर पर बनाएं स्पंजी सूजी घी केक, पूनम प्रसाद की आसान रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Suji Ghee Cake

सूजी घी केक ( फोटो – इंस्टाग्राम @poonamscookery)

Suji Ghee Cake: घर पर केक बनाने के लिए मैदा, चॉकलेट और वनीला नहीं है, तो आप इस आर्टिकल के जरिए आसानी से सूजी घी केक तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Suji Ghee Cake: अगर आप घर पर सबके लिए कुछ मीठा और टेस्टी बनाने का सोच रहे हैं, तो सूजी घी केक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. ये केक स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. सूजी, घी और कुछ चीजों से आप घर पर ही सॉफ्ट और स्पंजी केक तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस केक को आप बिना ओवन के भी आसानी से बना सकते हैं. इस सूजी घी केक की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @poonamscookery पर शेयर की है, जिसे आप भी घर पर आसानी से बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. 

सूजी घी केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी – 1 कप 
  • दही – 1 चौथाई कप 
  • दूध – 1 चौथाई कप (रूम टेम्परेचर)
  • घी – 1 चौथाई कप 
  • चीनी – आधा कप 
  • दूध – (कंसिस्टेंसी के लिए)
  • इलायची के बीज – 2–3 
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच 
  • बेकिंग सोडा – 1 चौथाई चम्मच 
  • विनेगर – 1 चम्मच 
  • ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए  बादाम, पिस्ता, काजू

सूजी घी केक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही, दूध, घी और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसमें थोड़ा और दूध डालकर स्मूद बैटर तैयार करें. इसे ढककर लगभग 30 मिनट के लिए रख दें. 
  • इसके बाद बैटर को मिक्सर में डालें, इसमें इलायची के बीज डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड कर लें. अब इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और सिरका डालकर हल्के हाथों से चम्मच की मदद से मिलाएं. 
  • अब एक केक टिन लें, इसमें बेकिंग पेपर रखें, अब तैयार हुए बैटर केक टिन में डालें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. 
  • इसके बाद आप गैस में तवा गर्म करें, फिर इसमें स्टैंड रखें और केक टिन का बैटर अच्छे से रखकर सेट करें. इसे एक बड़े बर्तन की मदद से ढक दें. केक को ढककर धीमी आंच पर लगभग 40–45 मिनट तक बेक करें. केक ठंडा होने के बाद इसे टिन से निकालें.  
  • इसे काटकर अब आप सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola