ePaper

Skin Care Tips: इस तरह घर पर ही पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन, जानें क्या है आसान तरीका

Updated at : 04 Jul 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Skin Care Tips: इस तरह घर पर ही पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन, जानें क्या है आसान तरीका

Skin Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र के साथ ही स्किन और चेहरे में झुर्रियां दिखाई देना काफी आम बात है. जब ऐसा होता है तो हमें हमारे बढ़ते हुए उम्र का अंदाजा होने लगता है और इन्हीं झुर्रियों और ढीली स्किन की वजह से हम अपने आप में आत्मविश्वास महसूस नहीं कर पाते है. अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने अजा रहे हैं जिनकी मदद से आप देखते ही देखते स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

एग वाइट मास्क

अगर आप नहीं जानते है तो बता दें अंडे आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह आपकी स्किन को टाइट बनाने में काफी मदद करता है. अगर आप इस मास्क को तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक या दो अंडों को फेट लेना होगा जबतक वह पूरी तरह से झाग के फॉर्म में न आ जाए. इसके बाद आपको इस मास्क को अपने चेहरे और गले पर लगा लेना होगा. 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने दे और इसके बाद हल्के गर्म पानी से इसे धो लें. यह मास्क आपकी स्किन को झुर्रियों से छुटकारा दिला सकता है.

Skin Care Tips: बरसात के दिनों में इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, जानें क्या है तरीका

Beauty Tips : ओपन पोर्स के कारण कम हो गई है खूबसूरती, नेचुरल मास्क देगा निखार

Skin care tips : अपने स्किन केयर रूटीन में ऐसे शामिल करें बेसन, चमक उठेगा चेहरा

एलो वेरा जेल

एलो वेरा जेल के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जनता हो. यह आपकी स्किन को टाइट बनाने के साथ ही मॉइस्चराइज भी करता है. अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर इसका इस्तेमाल करना कैसे है. इस जेल का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान होता है. इसके लिए आपको सिर्फ एक एलो वेरा के पत्ते को काट लेना है. इसके बाद उसे अपने चेहरे और गले में अच्छी तरह से लगा लेना है. इसके बाद आपको इसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ देना है. बाद में इसे हलके गर्म पानी से धो लेना है.

हनी एंड लेमन मास्क

हनी एक ऐसी चीज है जो आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए जानी जाती है. वहीं, लेमन स्किन में कोलाजेन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच हनी के साथ कुछ लेमन की बूंदों को मिला देना है. इसे अपने चेहरे और गले पर लगा लें. 15 से 20 मिनट रखने के बाद इसे धो लें.

Natural skin care : बांस के अर्क से त्वचा में आएगा बड़ा फर्क, जानें इसके 5 अनूठे फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola