आपके खाने को स्वादिष्ट बनाएंगे ये फूड सीक्रेट, जरूर करें ट्राई

Cooking Tips: रोजाना खाना पकाते समय अगर आप कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करते है तो आपका काम आसान होने के साथ-साथ खाना भी टेस्टी बनेगा.
Cooking Tips: खाना पकाते समय कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को ध्यान में रखने से यह प्रोसेस बहुत आसान हो जाता है. कुछ टिप्स ऐसे हैं जो कुकिंग को तो आसान बनाते हैं साथ ही आपके खाने का स्वाद बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होते हैं. यहां हम आपको किचन से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाकर आप रोजाना की कुकिंग को आसान बना सकते हैं.
पकौड़े को क्रिस्पी बनाना
अगर आप पकौड़े को अधिक क्रिस्पी बनाना चाहते है तो बेसन के साथ थोड़ा चावल का आटा मिक्स कर दें. इसके मिलने से पकौड़े एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनते हैं.
दाल में झाग बनना
दाल को पकाते समय अगर उसमें झाग आ जाए तो सिर्फ एक चम्मच डाल दें. ऐसा करते ही देखेंगे कि दाल का झाग शांत हो जाएगा.
टमाटर जल्दी पकाने का तरीका
किसी भी बर्तन में छौंकते वक्त टमाटर को पकने में अधिक समय लगता है. टमाटर को जल्दी पकाने के लिए आप इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें. ऐसा करने पर टमाटर जल्दी पक जाएगा.
अंडे का पैन में चिपकना
कई बार ऐसा होता है कि अंडे को फ्राई करने के लिए तेल में डालते ही वो चिपक जाता है. ध्यान रखें कि जब भी अंडा तेल में डालना हो तो पहले एक चुटकी नमक डाल दें, उसके बाद आप अंडे को तेल में डालें. ऐसा करने पर अंडा पैन में नहीं चिपकेगा.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स
ग्रेवी को गाढ़ी करना
अगर सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ी करना है तो उसमें सिर्फ एक चम्मच भुना हुआ बेसिन मिक्स कर दें. देखेंगे कि ग्रेवी तुरंत गाढ़ी हो जाएगी.
मसाले का जलना
सब्जी बनाते समय अगर कड़ाही में मसाले जल जाएं तो आप तुरंत इसमें एक चम्मच दही डाल दें. इससे मसाले का टेस्ट मिनटों में बदल जाएगा.
उबलते वक्त आलू का फट जाना
बहुत बार ऐसा होता है जब आलू उबालते वक्त फट जाता है. आलू को फटने से बचाने के लिए उबलते वक्त उसमें एक चम्मच विनेगर डाल दें. फिर देखेंगे कि आलू बिल्कुल नहीं फटेगा.
यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: बर्तन जल जाए तो नो टेंशन, इस ट्रिक से मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










