मेहमानों के लिए बनाएं लजीज शाही पुलाव, खाकर हो जाएंगे खुश

Updated at : 13 Feb 2026 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
Shahi Pulao Recipe For Lunch In Hindi

शाही पुलाव रेसिपी (Image-Gemini)

Shahi Pulao Recipe: मेहमानों के स्वागत के लिए अगर आप कुछ खास बनाना चाहते हैं तो एक बार शाही पुलाव को ट्राई करके देखें. इसे खाकर मेहमान खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

Shahi Pulao Recipe: रोजाना एक ही तरह का खाना खाकर हर कोई बोर हो जाता है. जाहीर सी बात है कि आपके साथ भी ये समस्या आती ही होगी जब आपका भी मन कुछ अलग खाने का करता होगा. या कभी-कभी घर में मेहमानों के आने पर भी समझ में नहीं आता कि उन्हें क्या स्पेशल खिलाया जाए. ऐसे में आप शाही पुलाव को बना सकते हैं. इसका जायका हर किसी का दिल जीत लेता है. एक बार आप भी इसे बनाकर ट्राई करके देखें. अब इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

शाही पुलाव बनाने की सामग्री

  • 2 कप चावल
  • ½ कप उबली हुई हरी मटर
  • 1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट
  • 3-4 कटी हुई हरी मिर्च
  • ½ कप टुकड़ो में कटी पनीर
  • 1-2 तेजपत्ता
  • 2 चम्‍मच काजू
  • 2 चम्‍मच किशकिश
  • 1 चम्‍मच जीरा
  • 1-2 दालचीनी
  • 3 लहसुन
  • 5-6 इलायची
  • 2 चुटकी केसर
  • 6 चम्‍मच घी
  • 1 चम्‍मच कटी हरी धनिया
  • नमक

यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना

शाही पुलाव बनाने का तरीका

  • शाही पुलाव बनाने के लिए आप पहले सूखे चावल को अच्छे से धो लें.
  • फिर इसे एक बर्तन में पका कर पानी निकाल लें और इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद आप एक पैन में 1 चम्‍मच घी गरम करके उसमें काजू और किशमिश को 1 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  • फिर पैन में और घी डाल कर गरम करें और इसमें तेजपत्ता, लहसुन, कटी हरी मिर्च, इलायची और जीरा डाल दें.
  • अब इसमें प्‍याज और अदरक भी डाल दें.
  • इसके अच्छे से पक जाने के बाद इसमें पनीर, चावल और हरी मिर्च को डाल कर अच्छे से चलाएं.
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर पकने दें.
  • एक अलग गरम पानी की कटोरी में केसर भिगोएं और फिर उसे चावल के साथ मिला दें.
  • चावल को दो मिनट तक चला कर गैस बंद कर दें.
  • इस पुलाव को अब काजू, किशमिश और कटी हुई धनिया छिड़क कर परोस दें.

यह भी पढ़ें: Kaju Pulao Recipe: रूटीन खाने को करें साइड और ट्राई करें काजू पुलाव, मजेदार स्वाद जीत लेगी दिल  

यह भी पढ़ें: Kashmiri Pulao Recipe: मेहमानों के लिए घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल जायकेदार कश्मीरी पुलाव

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola