ePaper

September 2022 Festivals List: सितंबर के महीने में जितिया और नवरात्रि, यहां देखें त्योहारों की पूरी लिस्ट

Updated at : 01 Sep 2022 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
September 2022 Festivals List: सितंबर के महीने में जितिया और नवरात्रि, यहां देखें त्योहारों की पूरी लिस्ट

September 2022 Vrat and Festivals List: हिन्दू पंचांग के अनुसार, अभी भाद्रपद माह चल रहा है जिसका समापन 10 सितंबर को होगा. इसके बाद 11 सितंबर से अश्विन मास की शुरुआत हो जाएगी. सितंबर 2022 में गणेश उत्सव, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्रि, आदि बड़े त्योहार और व्रत इस माह में रहेंगे.

विज्ञापन

September 2022 Vrat and Festivals List: अगस्त महीने का आज अंतिम दिन है. कल से सितंबर माह शुरू होने जा रहा है. इस महीने ढेर सारे त्योहार आने वाले हैं. साथ ही पितृ पक्ष और जितिया का भी आयोजन किया जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, अभी भाद्रपद माह चल रहा है जिसका समापन 10 सितंबर को होगा. इसके बाद 11 सितंबर से अश्विन मास की शुरुआत हो जाएगी. सितंबर 2022 में गणेश उत्सव, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्रि, आदि बड़े त्योहार और व्रत इस माह में रहेंगे.

यहां देखें सितंबर माह के व्रत त्योहारों कि लिस्ट

सितंबर 2022 के व्रत त्योहार
01 सितंबर 2022-गुरुवार– ऋषि पंचमी, ललिता षष्ठी
02 सितंबर 2022 ,शुक्रवार– सूर्य षष्ठी, संतान सप्तमी, बड़ी सातम
04 सितंबर 2022, रविवार– श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती
05 सितंबर 2022, सोमवार– शिक्षक दिवस

06 सितंबर 2022, मंगलवार– परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त)
07 सितंबर 2022, बुधवार– डोलग्यारस, जलझूलनी एकादशी (वैष्णव )
09 सितंबर 2022, शुक्रवार– अनंत चतुर्दशी, गणपति बप्पा विसर्जन
10 सितंबर 2022, शनिवार– पितृ पक्ष आरंभ, श्राद्ध प्रारम्भ, पूर्णिमा व्रत

17 सितंबर 2022, शनिवार– जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी
21 सितंबर 2022, बुधवार– इंदिरा एकादशी
25 सितंबर 2022, रविवार– सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध समाप्त
26 सितंबर 2022, सोमवार– शारदीय नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, मंगलवार- शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022, बुधवार- शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022, गुरुवार- शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत
30 सितंबर 2022,शुक्रवार- शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता पूजा

10 सितंबर से पितृ पक्ष होगा शुरू

हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होते हैं और आश्विन मास की अमावस्या तक रहते हैं. यानी कि इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 10 सितंबर 2022 से होकर 25 सितंबर 2022 तक रहने वाली है. यह समय पितृ दोष दूर करने के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है.

शारदीय नवरात्रि आरंभ

शारदीय नवरात्रि का आरंभ 26 सितंबर से होगा. पूरे 9 दिन चलने वाला ये पर्व 5 अक्टूबर को खत्म होगा.ऐसी मान्‍यता है.इन दिनों देवी पार्वती अपने मायके रहने आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola