ePaper

Sawan Green Saree:ट्रेंड कर रही हैं ये हरी साड़ियां,पहनने से पहले जानें ये स्टाइलिंग सीक्रेट्स

Updated at : 24 Jun 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan Green Saree:ट्रेंड कर रही हैं ये हरी साड़ियां,पहनने से पहले जानें ये स्टाइलिंग सीक्रेट्स

Sawan Green Saree: इस सावन अपनी पसंद के अनुसार इन ट्रेंडिंग डिजाइन में से कोई भी चुनें और उन्हें हमारे बताए स्टाइलिंग सीक्रेट्स के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरें.

विज्ञापन

Sawan Green Saree: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है और इसी के साथ ही महिलाओं के फैशन में भी ग्रीन साड़ी की बहार आ जाती है. चाहे बात हो तीज-त्योहार की हो किटी पार्टी की. हम आपके लिए लाए हैं वो खास स्टाइलिंग सीक्रेट्स और लेटेस्ट हरी साड़ी डिजाइन जो इस सावन में हर महिला को जानना चाहिए.

सीक्विन ग्रीन साड़ी : सावन में सीक्विन ग्रीन साड़ी पहन कर अपना जलवा बिखरें.ग्लैमरस, शिमरी लुक और हल्की साड़ी यह देखने में काफी खूबसूरत लगती है. स्लीवलेस ब्लाउज और स्मोकी मेकअप के साथ यह आपके लुक को परफेक्ट बनाती है.

बनारसी सिल्क साड़ियां : बनारसी साड़ियां अपनी पारंपरिक सुंदरता और रिच जरी वर्क के लिए हमेशा पसंद की जाती हैं.सावन की पूजा और खास अवसरों के लिए परफेक्ट है.इसे ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे रानी हार, झुमके और चूड़ियों के साथ पहनें.

गोटा पत्ती और सीक्वेंस वर्क साड़ियां : गोटा पत्ती बॉर्डर वाली हरी साड़ियां या पूरी साड़ी पर सलमा-सितारा वर्क वाली जॉर्जेट या शिफॉन साड़ियां काफी लोकप्रिय हैं. आप कटवर्क सीक्वेंस वाली बॉटल ग्रीन साड़ी भी देख सकती हैं. इन्हें मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पहनें ताकि साड़ी का काम हाइलाइट हो.

डिजिटल प्रिंट और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी साड़ियां: शिफॉन या जॉर्जेट पर डिजिटल फ्लोरल प्रिंट्स या बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली हरी साड़ियां. कुछ में गुलाबी या पीले रंग के फूलों का कंट्रास्ट भी दिख सकता है.

रफल ग्रीन साड़ी : मॉडर्न फेस्टिव पार्टी और मेहंदी फंक्शन के लिये यह एकदम परफेक्ट है.यूथफुल लुक और बोल्ड स्टाइल देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है.

Also Read : Trending Saree Styles: बोरिंग साड़ी को कहें अलविदा,ऐसे बनिए ट्रेंडसेटर

Also Read : Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola