ePaper

Sabudana Toast Easy Recipe: चाय के साथ करना है कुछ नया ट्राई, तो फटाफट बना लें साबूदाना टोस्ट

Updated at : 07 Jan 2026 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Sabudana Toast Easy Recipe for Snacks in Hindi

साबूदाना टोस्ट रेसिपी (Image - Getty)

Sabudana Toast Easy Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ नया ट्राई करना है तो आप साबूदाना टोस्ट को जरूर खाकर देखें. इसे खाने से आपके चाय का स्वाद बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

Sabudana Toast Easy Recipe: सुबह के ब्रेकफास्ट की तरह ही शाम का स्नैक्स भी कुछ हटके हो तो कितना मजा आता है. वैसे तो आप स्नैक्स में कोई भुजिया, समोसा या फिर रोल जैसी चीजें खाते हैं. क्या आपने कभी साबूदाना टोस्ट ट्राई किया है? अगर नहीं तो मेरी मानिए इसके लिए आपको बाजार जाने की भी जरूरत नहीं है. इसकी रेसिपी बहुत सिंपल है. इसे आप घर पर झटपट बना सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट भी है. तो चलिए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.  

साबूदाना टोस्ट बनाने की सामग्री

  • 1 कप – साबूदाना (भिगो कर निचोड़ा हुआ)
  • 2 – आलू (उबले हुए)
  • 2 टेबल स्पून – सामक के चावल का आटा
  • 1/4 कप – मूंगफली
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 टी स्पून – काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून – जीरा पाउडर
  • 1/2 टी स्पून – अदरक
  • स्वादानुसार – सेंधा नमक
  • 1/4 टी स्पून – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून – धनिया पाउडर
  • एक चुटकी – हींग
  • 1 टेबल स्पून – हरा धनिया
  • 2 टी स्पून – तेल

इसे भी पढ़ें: Methi Mathri Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर फटाफट बनाएं खास टेस्ट वाली क्रंची मेथी मठरी

साबूदाना टोस्ट बनाने की विधि

  • साबूदाना टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को धोकर भिगो लें और उसका पानी निकाल लें.
  • उसे अच्छी तरह सुखाकर एक बाउल में साबूदाना डाल दें.
  • अब आप इसमें मैश किया हुआ उबला आलू, समक का आटा, मूंगफली, सभी मसाले और नमक को डाल दें.
  • अब आप एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल गरम करके इसमें जीरा, हींग और अदरक का तड़का तैयार कर लें.
  • फिर साबूदाना मिश्रण पर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इसके बाद आप टोस्टर को तेल लगाकर चिकना कर लें.
  • अब आप साबूदाना मिश्रण में से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर टोस्टर में दोनों साइड में लगाकर फैला लें.
  • फिर आप टोस्टर को बंद करके अच्छी तरह सिकने दें.
  • अब आप इसे निकाल कर मूंगफली की चटनी या फिर चाय के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Onion Puff Pastry: शाम की चाय के साथ लें अनियन पफ पेस्ट्री का आनंद, पलक झपकते ही हो जाएगा तैयार

इसे भी पढ़ें: Paneer Toast Recipe: पनीर टोस्ट से ब्रेकफास्ट होगा सुपर टेस्टी, इसे बनाना भी है बहुत आसान

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola