Rice Flour Face Packs: चेहरे की खूबसूरती का सीक्रेट, चावल के आटे से बना फेस पैक, इन तरीकों से करें तैयार

skin care rice flour ( AI Image)
Rice Flour Face Packs: किचन में मिलने वाली चीजों से आप आसानी से फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. आप चावल के आटे की मदद से आप अलग-अलग फेस पैक को तैयार कर सकते हैं.
Rice Flour Face Packs: सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है. स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए लोग घरेलू नुस्खा का भी इस्तेमाल करते हैं. किचन में मिलने वाली चीजों से आप आसानी से फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. चावल का सेवन लगभग रोज ही खाने में किया जाता है. आप चावल के आटे का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं. चावल के आटे की मदद से आप अलग-अलग फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन फेस पैक को तैयार करने के तरीके.
चावल का आटा और दही का इस्तेमाल
आप चावल के आटे और दही से फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप चावल के आटे को लें और इसमें 1-2 चम्मच दही को मिक्स कर दें. इसे आप अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें. इसे फेस पर 15-20 मिनट तक के लिए रहने दें. इसे फिर आप अच्छे से धो लें. ये आपकी स्किन को साफ करता है.
यह भी पढ़ें– Skincare Tips: शहद से तैयार करें फेस मास्क, पाएं नेचुरल ग्लो
चावल का आटा और टमाटर फेस पैक
आप चावल के आटे और टमाटर से भी फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. चावल के आटे को लें और इसमें टमाटर के जूस को मिक्स कर दें. इसे अच्छे तरीके से मिक्स करें और अपने फेस पर लगा लें. इसे आप 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें. फिर आप इसे धोकर साफ कर लें. ये स्किन के अच्छा है और त्वचा में निखार आता है.
चावल का आटा और नींबू फेस पैक
आप चावल के आटे को लें. इसमें आप नींबू के रस को मिक्स कर दें. इसे आप चेहरे पर लगा लें. इसे आप कुछ देर तक लगाकर रखें फिर इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें. ये फेस पैक दाग धब्बों को दूर करने में सहायक है.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










