Relationship Tips: सिर्फ 5 मिनट में रिश्तों का तनाव गायब! अपनाएं ये जादुई तरीके

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Sep 2025 10:30 PM

विज्ञापन

एक दूसरे की तरफ देखता एक कपल, Pic Credit- Grok

Relationship Tips: रिश्तों में छोटे-मोटे झगड़े और तनाव होना आम बात है. लेकिन सिर्फ 5 मिनट में आप सरल और असरदार तकनीक अपनाकर अपने रिश्तों का तनाव कम कर सकते हैं और प्यार और समझ बढ़ा सकते हैं. पढ़ें आसान उपाय.

विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्तों में छोटे-मोटे झगड़े और तनाव होना आम बात है. काम का दबाव के साथ साथ घर की जिम्मेदारियां और मेंटल कंडीशन कभी-कभी हमारे रिश्तों पर भी असर डालती है. रिश्तों के तनाव को दूर करने के लिए काउंसेलर्स का सहारा तक लेते हैं फिर भी कई बार स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं हो पाती है. लेकिन आप चाहें तो सिर्फ 5 मिनट में आप अपने रिश्तों का तनाव घटा सकते हैं और प्यार के साथ अपनी समझ को बढ़ा सकते हैं? आइये जानते हैं वैसे आसान और असरदार तकनीक जिसे अपनाकर आप अपने रिश्ता को खुशहाल बना सकते हैं.

गहरी सांस लें और खुद को शांत करें

तनावपूर्ण स्थिति में कई बार हम तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे झगड़ा और बढ़ जाता है. ऐसे में सबसे पहले गहरी और धीमी सांस लें. पांच मिनट तक शांत बैठकर अपने मन को स्थिर करने का प्रयास करें. यह तकनीक आपको बेहतर सोचने और प्रतिक्रिया देने में मदद करेगी.

Also Read: पत्नी ने पढ़ ली प्राइवेट व्हाट्सएप चैट? इन 6 तरीकों से बचाएं रिश्ता टूटने से, अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

ध्यान से सुनें उसके बाद फीलिंग्स को बयां करें

अक्सर लोग सिर्फ जवाब देने के लिए सुनते हैं. तनाव और असहमति का मुख्य कारण यही होता है. लेकिन ऐसा करने के बजाय अगर आप पांच मिनट केवल सुनने के लिए दें तो बेहतर होगा. इससे सामने वाला व्यक्ति अपनी भावनाओं को अच्छी तरह साझा कर सकेगा. इससे आप दोनों के बीच समझ और भरोसा बढ़ेगा.

सकारात्मक शब्दों का चयन करें

आपने अक्सर हमारे मुंह से निकले नकारात्मक शब्द कई बार रिश्तों में दूरी बढ़ाते हैं. इसलिए कोशिश करें कि आप सकारात्मक शब्दों और तारीफ का इस्तेमाल करें. यह छोटे बदलाव रिश्ते में बड़ा असर डाल सकते हैं.

हल्का-फुल्का शारीरिक संपर्क

एक हल्की थपकी, हाथ पकड़ना या गले लगाना तनाव को कम करता है. मनोविज्ञान की मानें तो इससे दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो प्यार और विश्वास को बढ़ाता है.

माफी और समझ के लिए समय निकालें

हर रिश्ते में गलतियां होती हैं. इसलिए कोशिश करें कि पांच मिनट केवल माफी और समझ के लिए समर्पित करें. यह छोटे-छोटे प्रयास बड़े तनावपूर्ण मुद्दों को भी हल कर सकते हैं.

Also Read: क्रश को बनाना है अपना दीवाना? अपनाएं ये 7 जबरदस्त टिप्स, Love You Baby कहते नहीं थकेगा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola