सुहागरात में करें ये 5 काम, पार्टनर हो जाएगा खुश, कहेगा- आपसे बेहतर कोई नहीं

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Jul 2025 9:37 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Relationship Tips: शादी की पहली रात को यादगार बनाना चाहते हैं? जानिए 5 खास बातें जो सुहागरात में अपनाकर आप अपने पार्टनर को पूरी तरह खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips, Suhagrat Tips For Couples: शादी के बाद सुहागरात का लम्हा हर लोगों के लिए खास होता है. क्योंकि इस दिन कपल्स न सिर्फ करीब आते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी एक नये रिश्ते शुरुआत करते हैं. लेकिन कुछ लोग नर्वसनेस, जल्दबाजी या अनुभव की कमी के कारण कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उस रात की मिठास फीकी पड़ सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर उस पल को हमेशा खुशी से याद करें, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं वो 5 काम जो सुहागरात को बना सकते हैं यादगार और सुखद.

पार्टनर से खुलकर बात करें

शादी के बाद की पहली रात एक दूसरे को जानने और समझने का होता है. इसलिए संवाद जरूरी है. इसलिए अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उनके मन को समझें. इस दिन कोई जल्दबाजी न करें. धीरे-धीरे आगे बढ़ें और एक-दूसरे को सहज महसूस कराएं. आपका खुलापन रिश्ते में भरोसा लाता है.

Also Read: लड़की की खामोशी समेत ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में आने वाला है बड़ा ‘तूफान’

रोमांटिक माहौल बनाएं

कमरे का माहौल बहुत कुछ तय करता है. हल्की रोशनी, सौम्य म्यूजिक, फूलों की खुशबू और साफ-सुथरा कमरा रोमांस को और भी खूबसूरत बना सकता है. यह आपके इरादों की गंभीरता और समझदारी को दर्शाता है.

जबरदस्ती से बचें, सहमति का रखें ध्यान

अगर पार्टनर उस दिन सहज महसूस नहीं कर रहा है, तो उन्हें समय दें. जबरदस्ती की बजाय भावनात्मक जुड़ाव पर फोकस करें. सहमति और सम्मान ही मजबूत रिश्ते की नींव होती है.

हल्के स्पर्श और केयर से शुरुआत करें

पार्टनर के साथ शारीरिक स्पर्श को धीरे-धीरे अपनाएं. हाथ पकड़कर माथे को चूमना, बालों में हाथ फेरना प्यार जताने के शानदार तरीके होते हैं.

उम्मीदों का बोझ न डालें, सिर्फ कनेक्शन बनाएं

सुहागरात कोई परफॉर्मेंस का इवेंट नहीं होता है. ये दिन एक-दूसरे को समझने, अपनाने और जुड़ने का है. याद रखें पहली बार में भावनाओं का जुड़ना ज्यादा मायने रखता है.

Also Read: Relationship Tips: हर रिश्ता टूटने से पहले देता है ये संकेत, समय रहते पहचानें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola