रिश्ते को बचाना है तो अपनों के सामने भूल कर भी न करें ये 3 गलती, वरना पार्टनर से बन जाएगी दूरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Jul 2025 11:18 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Meta AI

Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत नाजुक और समझदारी से निभाने वाला होता है. प्यार और सम्मान के बावजूद कुछ छोटी गलतियां इस रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं. खासतौर पर जब कपल्स अपनी निजी बातें रिश्तेदारों से शेयर करने लगते हैं. इस लेख में जानिए ऐसी तीन बड़ी गलतियां जिनसे अगर समय रहते बचा जाए, तो आपका रिश्ता और मजबूत बन सकता है.

विज्ञापन

Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ शादी की रस्मों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समझदारी से मजबूत होता है. प्यार, भरोसा और सम्मान इस रिश्ते के तीन मजबूत स्तंभ हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्यार होने के बावजूद कुछ छोटी-छोटी बातें रिश्ते को धीरे-धीरे खोखला करने लगती हैं. खासतौर पर जब हम अपने निजी रिश्ते की बातें बाहरी लोगों के साथ शेयर करने लगते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे की वजह से दरार न आए, तो इन बातों से सावधान रहें.

पार्टनर की शिकायतें रिश्तेदारों से न करें

“अरे वह तो कुछ करता ही नहीं”, “हर बात पर लड़ती है”, इस तरह की ऐसी तमाम बातें हैं जो जानें अनजाने में हर पार्टनर कभी न कभी अपने रिश्तेदार से कह ही देता है. लेकिन यही दोनों के बीच तनाव बढ़ा देता है. क्योंकि यह चीज आपके रिश्ते की इज्जत को दूसरों के के सामने कम देता है या खत्म कर देता है. भले ही आपने यह बातें भरोसे में ही बताया हो, लेकिन बात घूमते-घूमते पूरे खानदान में फैल जाती है. जब आपके पार्टनर को लोगों की जुबानी अपनी कमियों का पता चलता है, तो उसे सबसे अधिक चोट आपसे ही लगती है.

Also Read: 10 Amazing Monsoon Date Ideas: इस बारिश अपने रिश्ते को बनाएं और भी रोमांटिक इन 10 डेट आइडियाज के साथ

पार्टनर के परिवार की आलोचना

कभी भूलकर भी अपने पार्टनर के परिवार की बुराई न करें. खासकर किसी तीसरे शख्स के सामने. भले ही आपका अनुभव उनके साथ अच्छा न रहा हो, लेकिन रिश्तेदारों के बीच इन बातों का जिक्र रिश्ते को अंदर से तोड़ सकता है. याद रखें, अगर आपका पार्टनर आपके माता-पिता की इज्जत करता है, तो आपको भी वही सम्मान लौटाना चाहिए.

गुस्से में रिश्तेदारों के सामने न कहें कुछ ऐसा जो रिश्ते को तोड़ दे

पार्टनर पर गुस्सा आना आम बात है. लेकिन गुस्से में क्या कह रहे हैं, इस पर कंट्रोल करने में ही समझदारी है. कई बार लोग रिश्तेदारों के सामने अपने जीवनसाथी को अपमानित कर देते हैं. यह न केवल रिश्तेदारों के सामने तमाशा बनने का देता है बल्कि आपके पार्टनर के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाता है. याद रखें, गुस्सा आता है, चला जाता है. लेकिन बोले गए शब्द हमेशा के लिए रह जाते हैं.

Also Read: राजा रघुवंशी की गलती न दोहराएं, हनीमून पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो कांड पक्का

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola