खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, फटाफट बना लें लाल कद्दू का रायता
Published by : Rani Thakur Updated At : 08 Feb 2026 10:07 AM
लाल कद्दू का रायता रेसिपी (Image-Gemini)
Red Pumpkin Raita: साधारण से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप लाल कद्दू का रायता ट्राई कर सकते हैं. इसे आप घर पर झटपट में बनाकर सर्व कर सकते हैं.
Red Pumpkin Raita: अगर घर में किसी दिन साधारण सा खाना बना हो तो आप उसका स्वाद बढ़ाने के लिए लाल कद्दू का रायता बना सकते हैं. यह रायता न सिर्फ आपके खाने को और स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह रायता पाचन क्रिया को भी सुधारता है. इसे आप चाहें तो लंच या फिर डिनर में भी खा सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. घर पर आप इसे बहुत ही सिंपल रेसिपी से बना सकते हैं. आइए आपको इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताते हैं.
लाल कद्दू का रायता बनाने की सामग्री
- लाल कद्दू – 200 ग्राम
- गाढ़ा दही – 1 कप
- हरी मिर्च – 1-2
- सरसों के बीज – 1/2 छोटा चम्मच
- हींग – चुटकी भर
- करी पत्ते – 5-6
- देसी घी – 1/2 छोटा चम्मच
- चीनी – 1/2 छोटा चम्मच
- भुनी हुई मूंगफली – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: Bathua Raita Recipe: सर्दियों में सिंपल तरीके से बनाएं बथुआ रायता, टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
लाल कद्दू का रायता बनाने की विधि
- लाल कद्दू का रायता बनाने के लिए कद्दू को पहले क्यूब्स में काट कर उबाल लें.
- टुकड़ों को ठंडा होने के बाद अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब एक कटोरी दही लेकर उसे अच्छी तरह फेंट लें.
- अब इसमें मसला हुआ कद्दू मिक्स कर लें.
- फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इसके बाद आप एक पैन में घी गरम करके और उसमें सरसों के बीज, करी पत्ते और हींग डाल दें.
- अब आप तड़के को रायते पर डाल कर मिक्स कर लें.
- ठंडा होने का बाद आप इसे सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Palak Raita Recipe: घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट पालक रायता, पराठे या पुलाव के साथ करें सर्व
यह भी पढ़ें: Raita Recipe: उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा ये रायता, जानें सीक्रेट रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










