Raksha Bandhan Special Recipe: राखी को बनाएं खास, कम टाइम में तैयार करें ये स्पेशल रेसिपी

nariyal barfi ( AI Image)
Raksha Bandhan Special Recipe: पर्व और त्योहार मीठे के बिना अधूरा होता है. अब कुछ ही दिनों में राखी का त्योहार आने वाला है. इस बार राखी पर आप भी घर की बनाई मिठाई से सब का मुंह मीठा करें. इस आर्टिकल से जानते हैं गुड़ और नारियल से तैयार बर्फी की रेसिपी.
Raksha Bandhan Special Recipe: अगर आप का मीठा खाने का मन है या फिर आप खुद से मीठा बनाना चाह रहे हैं तो आप नारियल की बर्फी गुड़ के साथ बना सकते हैं. ये बहुत ही आसान रेसिपी है और कम चीजों से बहुत ही कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप इसे राखी पर बना कर सभी को सरप्राइज दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं नारियल और गुड़ की बर्फी बनाने की आसान विधि.
नारियल और गुड़ बर्फी बनाने के लिए सामग्री
- ताजा घिसा हुआ नारियल- 2 कप
- गुड़ कद्दूकस किया हुआ- 1 कप
- घी- 2 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- काजू- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
- बादाम- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
यह भी पढ़ें- Badam Laddu: रक्षाबंधन पर प्यार से तैयार करें बादाम लड्डू
नारियल और गुड़ बर्फी बनाने की विधि
- नारियल गुड़ बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें चम्मच घी को डालें.
- अब इसमें आप कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर 2-3 मिनट तक हल्का भूनें. नारियल को फ्राई करते टाइम आंच को धीमी रखें. आप कटे हुए काजू और बादाम को भी डालकर फ्राई कर लें. इसमें से अच्छी खुशबू आने लगे और रंग थोड़ा बदल जाए तब आप गुड़ को मिक्स कर दें. गुड़ डालने के बाद धीमी आंच पर चलाते रहें. इसे लगातार चलाते रहें.
- जब नारियल और गुड़ अच्छी तरह मिक्स होकर हल्का गाढ़ा मिश्रण बन जाए, तब इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें.
- इसे तब तक मिक्स करें जब तक ये मिश्रण गाढ़ा नहीं हो जाए. जब ये गाढ़ा हो जाए तब आप इसे निकाल लें और एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण फैला दें. तैयार मिश्रण को आप अच्छे से सेट होने दें. इसके ऊपर आप कटे हुए काजू और बादाम डालकर हल्का दबा दें. ठंडा होने पर इसे आप काट लें.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी पर लगाये सिंपल, यूनिक और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
यह भी पढ़ें: इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही वक्त
यह भी पढ़ें- Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाना से बनाएं कुछ हटके, सावन में तैयार करें स्वाद से भरपूर ये रेसिपी
यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










