Rajma Aloo Sabji: पराठे और चावल के साथ बनाएं स्पेशल राजमा आलू की सब्जी, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Published by : Priya Gupta Updated At : 30 Jan 2026 10:28 AM
राजमा आलू की सब्जी (AI IMAGE)
Rajma Aloo Sabji: आपने पनीर और मशरूम से बनी कई रेसिपी बनाकर खाई होगी, लेकिन आज हम आपको गरमा-गरम चावल या पराठे के साथ खाने के लिए स्पेशल राजमा आलू की टेस्टी सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Rajma Aloo Sabji: लंच या डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ स्पेशल, तो गरमा-गरम पराठे और चावल के साथ राजमा आलू की सब्जी आपके लिए बेस्ट है. राजमा आलू की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी और मजेदार लगती है, इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये स्पेशल डिश रोजाना से लेकर खास मौके पर बनाना भी बेस्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
राजमा आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- राजमा (उबला हुआ) – 1 कप
- आलू – 2 (कटे हुए)
- प्याज – 1 बारीक कटा
- टमाटर – 2 (पेस्ट बनाए हुए)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- जीरा – आधा चम्मच
- हल्दी – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
- हरा धनिया – सजाने के लिए
राजमा आलू की सब्जी बनाने की विधि क्या है?
- अगर राजमा कच्चा है तो उसे रातभर भिगोकर प्रेशर कुकर में 4–5 सीटी तक उबाल लें.
- राजमा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें कटे हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब इसे तेल में जीरा डालें, फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1 मिनट भूनें. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें. फिर पेस्ट बनाए हुए टमाटर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं. अब आप उबला हुआ राजमा और फ्राई किए आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब थोड़ा पानी डालकर इसे 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. लास्ट में ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें. हरा धनिया डालकर इसे बंद कर दें.
- अब तैयार हुई राजमा आलू की सब्जी को गरमा-गरम चावल या पराठे के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










