Palak Cheese Sandwich: बच्चों की फेवरेट सैंडविच को दें हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट, ब्रेकफास्ट से टिफिन तक हर मौके के लिए परफेक्ट रेसिपी

पालक चीज सैंडविच AI generated image
Palak Cheese Sandwich: अगर आप बच्चों की फेवरेट सैंडविच को हेल्दी और ज्यादा टेस्टी ट्विस्ट के साथ तैयार करना चाहते हैं तो पालक चीज सैंडविच आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. इसे घर पर बनाना आसान होता है और आप इसे ब्रेकफास्ट, शाम के नाश्ते और टिफिन के लिए मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
Palak Cheese Sandwich: अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं और वे पालक को देखकर कतराते हैं या फिर दूर भागते हैं तो पालक चीज सैंडविच आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. पालक चीज सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है जिसे तैयार करने में काफी कम समय लगता है लेकिन स्वाद और सेहत के मामले में इससे बेहतर और कुछ नहीं है. जब आप इस सैंडविच को अपने घर पर बनाते हैं तो जो बच्चे किसी समय पालक को देखकर दूर भागते थे वे खुद थाली लेकर आपके पास इसे मांगने आ जाते हैं. इस डिश की खास बात है कि आप इसे सिर्फ ब्रेकफास्ट में नहीं बल्कि शाम के नाश्ते और बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते है इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
पालक चीज सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ब्रेड स्लाइस – 4 पीस
- पालक – 1 कप बारीक कटी या प्यूरी
- चीज – आधा कप अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
- प्याज – 1 छोटा बारीक कटा
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या फिर ऑप्शनल
- लहसुन – 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
- बटर या ऑलिव ऑयल – 1 से 2 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
- चिली फ्लेक्स या ओरिगैनो – ऑप्शनल
पालक चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी
- पालक चीज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर उबाल लें या हल्का सा स्टीम कर लें. इसके बाद पालक को बारीक काट लें या मिक्सी में हल्का सा पीस लें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा बटर या ऑलिव ऑइल गर्म करें.
- इसके बाद इसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब इसमें पालक डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. अब इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालें और गैस बंद कर दें.
- जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज मिलाएं. इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और एक स्लाइस पर तैयार पालक और चीज का मिश्रण फैलाएं. अब इसके ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें और इसी तरह बाकी सैंडविच तैयार करें.
- अब तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और फिर सैंडविच पर हल्का बटर लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
- पालक चीज सैंडविच को आप हरी चटनी, टोमैटो केचप या मिंट मेयोनीज के साथ परोस सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसमें कॉर्न, शिमला मिर्च या उबला आलू मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




