Latte Tea Recipe: रोज की चाय से लें ब्रेक, घर पर बनाएं स्मूद और क्रीमी लाटे टी

लाटे टी
Latte Tea Recipe: लाटे टी एक क्रीमी और सॉफ्ट फ्लेवर वाली चाय होती है, जिसमें दूध की मात्रा ज़्यादा और चायपत्ती की मात्रा संतुलित रहती है. यह कैफे स्टाइल चाय खासतौर पर उन लोगों को पसंद आती है, जिन्हें स्मूद और हल्की चाय पसंद होती है.
Latte Tea Recipe: आजकल लोग चाय में भी कुछ नया और स्पेशल ढूंढने लगे हैं. ऐसी चाय जो न ज़्यादा तेज़ हो और न ही बहुत भारी बस क्रीमी, स्मूद और आराम देने वाली. लाटे टी इसी ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें दूध की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे इसका स्वाद सॉफ्ट और कैफ़े जैसा लगता है. अगर आप रोज की चाय से थोड़ा हटकर कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो लाटे टी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर इसे बना सकते हैं.
चाय बनाने के लिए जरूरी सामान
- दूध – 1 कप
- पानी – ½ कप
- चायपत्ती – 1 छोटा चम्मच
- चीनी – स्वादानुसार
- इलायची पाउडर – एक चुटकी
- दालचीनी पाउडर – एक चुटकी
लाटे टी बनाने का आसान तरीका
- एक पैन में पानी डालकर उबालें और उसमें चायपत्ती डाल दें. 1–2 मिनट तक उबलने दें.
- अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 3–4 मिनट तक पकाएं.
- स्वाद के अनुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर चाहें तो इलायची या दालचीनी पाउडर डालकर हल्की खुशबू आने तक उबालें.
- चाय को छानकर कप में डालें.
कैफे जैसा फोम कैसे बनाएं
गरम दूध को हैंड ब्लेंडर या जार में हल्का फेंट लें. तैयार फोम को चाय के ऊपर डालें, इससे लाटे टी बिल्कुल कैफे जैसी लगेगी.
यह भी पढ़ें: Bakery Style Waffle Recipe: घर पर ऐसे बनाएं बेकरी स्टाइल वॉफल्स, मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




