Cheesy Idli Fries Recipe: बची हुई इडली से बनाएं परफेक्ट क्रिस्पी स्नैक, स्वाद ऐसा कि बच्चे ही नहीं बड़े भी हो जाएंगे फैन

Updated:
विज्ञापन

चीजी इडली फ्राइज AI image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Cheesy Idli Fries Recipe: अगर घर में बची हुई इडली रखी है और समझ नहीं आ रहा कि उससे क्या बनाएं, तो चीजी इडली फ्राइज एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह स्नैक बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और ऊपर से ढेर सारे चीज से लोडेड होता है. बच्चे इसे फ्रेंच फ्राइज की तरह पसंद करते हैं, वहीं, बड़े भी इसके स्वाद के फैन हो जाते हैं.

विज्ञापन

Cheesy Idli Fries Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर बची हुई इडली का क्या करें. ऐसे में या तो हम उन्हें सिंपल फ्राई कर लेते हैं या फिर दोबारा गर्म करके चटनी के साथ खा लेते हैं. अगर आप भी बची हुई इडली के साथ ऐसा ही कुछ करते हैं, तो आज की यह रेसिपी खास आपके लिए है. आज हम आपको चीजी इडली फ्राइज की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो एक परफेक्ट क्रिस्पी स्नैक है. यह रेसिपी बाहर से क्रिस्पी होती है, लेकिन अंदर से सॉफ्ट और ऊपर से काफी ज्यादा चीजी होती है. जब आप इस डिश को बच्चों के लिए घर पर बनाते हैं, तो वे भी इसे फ्रेंच फ्राइज की तरह बड़े चाव से खाते हैं. वहीं घर के बड़े भी इसका स्वाद खूब एन्जॉय करते हैं. आप इसे शाम की चाय के साथ या फिर बच्चों के टिफिन में देने के लिए भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

चीजी इडली फ्राइज के लिए जरूरी सामग्री

  • 6 से 8 प्लेन इडलियां
  • 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
  • 2 टेबलस्पून मैदा
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा टीस्पून चाट मसाला
  • फ्राई करने के लिए तेल
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज
  • 2 टेबलस्पून पिज़्ज़ा सॉस या टोमैटो केचप
  • 1 टीस्पून ऑरिगैनो या मिक्स हर्ब्स

यह भी पढ़ें: Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

चीजी इडली फ्राइज बनाने की रेसिपी

  • चीजी इडली फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले इडलियों को लंबी-लंबी फ्राइज के शेप में काट लें. इसके बाद एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं और हल्का गाढ़ा घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि घोल बहुत पतला न हो, ताकि फ्राइज अच्छे से कोट हो सकें.
  • इसके बाद कटी हुई इडली फ्राइज को इस घोल में अच्छी तरह लपेट लें. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इडली फ्राइज को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. इसके बाद इन तली हुई फ्राइज को टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • अब एक पैन लें और उसमें हल्का सा बटर या तेल गरम करें. इसके बाद इसमें तली हुई इडली फ्राइज डालें और ऊपर से पिज्जा सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद गैस धीमी कर दें और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर पैन को ढक दें. ऐसा करने से सिर्फ 1 से 2 मिनट में चीज मेल्ट हो जाएगा. लास्ट में ऊपर से ऑरिगैनो और चाट मसाला छिड़कें.
  • गर्मागर्म चीजी इडली फ्राइज को टोमैटो केचप, मयोनीज या ग्रीन चटनी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इन्हें ऊपर से थोड़ा और चीज डालकर सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions