Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद

AI generated image
Sprouts Besan Chilla Recipe: अगर आप हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाले ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो स्प्राउट्स बेसन चीला एक परफेक्ट ऑप्शन है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चीला वजन घटाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.
Sprouts Besan Chilla Recipe: अगर आप हर दिन ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीजें खाकर ऊब गए हैं और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो न सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार हो जाए बल्कि हेल्दी और टेस्टी भी हो, तो स्प्राउट्स बेसन चीला एक पावरफुल ऑप्शन है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेहतरीन चॉइस है, जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं या फिर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं. इस डिश की खास बात इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स हैं. जब आप इसे सुबह नाश्ते में खाते हैं, तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है और दिन की शुरुआत भी एनर्जेटिक और बेहतर होती है. तो चलिए जानते हैं स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने की आसान रेसिपी.
स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मिक्स स्प्राउट्स जैसे कि मूंग, चना या मोठ – 1 कप
- बेसन – 1 कप
- प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुआ
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत के अनुसार
- तेल – बहुत कम सिर्फ चीला सेंकने के लिए
यह भी पढ़ें: Achari Veg Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं चटपटी और सब्जियों से लोडेड अप्पे, हर बाइट में मसालों का धमाका!
स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने की रेसिपी
- स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले स्प्राउट्स को अच्छे से धोकर हल्का सा दरदरा पीस लें. आप अगर चाहें तो इन्हें उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसके बाद अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें पिसे हुए स्प्राउट्स मिलाएं.
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद लेकिन ज्यादा पतला न होने वाला घोल तैयार करें.
- अब तवा गर्म करें और इसमें हल्का सा तेल लगाएं. इसके बाद तवे पर एक करछी घोल डालकर राउंड शेप में फैलाएं.
- अब इसे मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें और इसी तरह सारे चीले तैयार कर लें.
- तैयार स्प्राउट्स बेसन चीला को आप हरी चटनी, पुदीना रायता या लो-फैट दही के साथ परोसकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sprouts Dahi Chaat Recipe: अब बिना मन मारे खाएं खट्टी-मीठी स्प्राउट्स दही चाट, स्वाद ऐसा कि मां के हाथों की आ जाए याद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




