ePaper

Psychology Tips: क्यों आपको दिन-रात सताती है किसी की याद? साइकोलॉजी में है इस सवाल का जवाब

Updated at : 25 Feb 2025 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
psychology tips

psychology tips

Psychology Tips: अगर आपको भी किसी की याद बार-बार आ रही है तो इसका जवाब साइकोलॉजी में मिल सकता है. जानते हैं इस बारे में.

विज्ञापन

Psychology Tips: अपनी लाइफ में हम कई लोगों से मिलते हैं. कुछ लोगों का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि हमारे दिमाग पर उनका इंप्रेशन रह जाता है. किसी से मिलने के बाद उनके बारे में हमारा दिमाग जरुर सोचता है. मगर कभी-कभी बिना किसी वजह के भी हम कुछ लोगों को याद करते हैं या फिर उनका ख्याल हमारे मन में अचानक से आ जाता है. आपने भी यह बात नोटिस की होगी कि आप बहुत समय से किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं होते हैं पर उस व्यक्ति की याद आपको आती है. ऐसा आखिर क्यों होता है? इस बात का जवाब छुपा हुआ है साइकोलॉजी में. आइए जानते हैं साइकोलॉजी के अनुसार हमें लोगों की याद क्यों आती है?

पुरानी और अच्छी याद

अक्सर हम उन्हीं लोगों को याद करते हैं जिनके साथ हमने अच्छा समय गुजारा हो. साइकोलॉजी के अनुसार अच्छी यादें हमारे दिमाग को अच्छा फील करवाती हैं. इसलिए इन अच्छी यादों के कारण ही हमें लोगों का ख्याल आता है.

यह भी पढ़ें: Psychology Tips: बातों में उलझाकर कहीं आपको बेवकूफ ना बना दें चालाक लोग? इन तरीकों से पहचानें

यह भी पढ़ें: Psychology Tips: सामने वाले व्यक्ति के मन में आपके लिए क्या चल रहा है? इन टिप्स और ट्रिक्स से जानें

आकर्षण

अगर आप किसी इंसान के प्रति आकर्षित हैं तो उस इंसान की याद आना बहुत आम बात है. अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उनकी पर्सनालिटी आपको आकर्षित करती हैं और आप उनके बारे में दिनभर सोचते हैं. इस कारण वह व्यक्ति आपके दिमाग में रहता है.

आपस में दूरी

अगर आपको भी किसी व्यक्ति की याद आती है तो इसका एक कारण दूरी भी हो सकता है. आपसी दूरी होने की वजह भी आपको किसी इंसान की याद दिला सकते हैं. आपके जीवन की कोई घटना भी आपको किसी खास व्यक्ति की याद दिला देता है. कभी-कभी जीवन में कमी के कारण भी आपको किसी की याद आ सकती है.

आपके लिए उनका व्यवहार

साइकोलॉजी के अनुसार अगर कोई इंसान हमारी मदद करता है, तो उस इंसान को लेकर हमारे दिमाग में एक अच्छी इमेज बन जाती है. उस इंसान की मदद करने की भावना हमें याद आती है.

यह भी पढ़ें: Personality Traits: पसंद की चाय में छुपा हुआ है व्यक्ति के पर्सनालिटी का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola