Psychology Tips: बातों में उलझाकर कहीं आपको बेवकूफ ना बना दें चालाक लोग? इन तरीकों से पहचानें

Updated:
विज्ञापन
cunning personality

cunning personality

Psychology Tips: हर व्यक्ति का व्यवहार अलग होता है. कुछ लोग जो चालाक होते हैं उनकी पहचान करना मुश्किल है. साइकोलॉजी के कुछ टिप्स के जरिए ऐसे लोगों की पहचान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Psychology Tips: किसी व्यक्ति के मन में आपको लेकर क्या चल रहा है इस बात का पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है. सामने वाला कब अपनी मीठी बातों में हमें फंसा कर अपना काम निकलवा लेता है इसका अंदाजा हमें काफी देर के बाद होता है. यह बात जानने के बाद हम अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं. आप में से कई लोगों ने इस परिस्थिति का सामना किया होगा. चालाक व्यक्ति अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर के सामने वाले इंसान को अपनी बातों में उलझा कर अपना मतलब निकलवा लेते हैं. आप भी किसी चालाक व्यक्ति के बहकावे में ना आएं इसके लिए जरूरी है उनको पहचानने की. साइकोलॉजी की मदद से आप चालाक व्यक्ति को उसके व्यवहार से पहचान कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिससे आप चालाक इंसान को पहचान सकें. 

मैनिपुलेटिव होते हैं

किसी भी चालाक व्यक्ति की सबसे बड़ी खासियत होती है उनका मैनिपुलेटिव होना. वह आपको अपनी बातों में फंसा कर आपसे बात मनवाने में माहिर होते हैं. चालाक इंसान आपकी सारी बातों को जान लेगा और भावनाओं में उलझा कर अपना हित साधने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें: Psychology Tips: सामने वाले व्यक्ति के मन में आपके लिए क्या चल रहा है? इन टिप्स और ट्रिक्स से जानें

यह भी पढ़ें: Personality Test: कुर्सी पर बैठने के अंदाज से खुलेगा आपकी पर्सनालिटी का राज, चलिए जानते हैं कैसे

मीठी मीठी बातें करना

अगर आप भी किसी चालाक व्यक्ति की पहचान करना चाहते हैं तो उसकी बातों पर सबसे पहले ध्यान दें. कोई भी चालाक व्यक्ति सामने वाले इंसान के लिए हमेशा अच्छी बात ही करता है. इस तरह के लोग मीठी बातों का सहारा लेकर अपना काम आसानी से निकलवा लेते हैं. ऐसे लोग आपसे बहुत अधिक दोस्ती दिखाने की कोशिश करते हैं. इनके व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता कि आपके सबसे बड़े सबसे शुभचिंतक ये हैं. 

बहाने बनाना 

अगर आपको कोई बहुत जरूरी काम है तब चालाक व्यक्ति किसी न किसी बहाने से आपकी मदद नहीं करेगा. जो व्यक्ति बहुत चालाक होता है वो किए वादे को भी नहीं निभाता. अगर आप भी इस तरह का व्यवहार किसी इंसान में देख रहे हैं तो सावधान हो जाएं.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: सालों पुराने प्यार के रिश्ते में क्यों आ जाती है दूरी? जानें ब्रेकअप होने की वजह 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola