Protein Rich Foods: 6 फूड आइटम्स जिनमे होता है अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन, जानें

Protein Rich Foods: आज हम आपको 6 ऐसे फ़ूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं जिनमें आपको एक अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मिल जाएगा. तो चलिए इन फ़ूड आइटम्स के बारे में जानते हैं.
Protein Rich Foods: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है ,पर बहुत सारे लोग यह नहीं जानते हैं की किन खाने की चीजों में प्रोटीन पाया जाता है. हम सब जानते हैं कि अंडे प्रोटीन का एक जबरदस्त सोर्स होता है पर अंडे के अलावा भी ऐसी बहुत सारी चीजें है जिनमे प्रोटीन पाया जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं फ़ूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते है किन चीजों में हमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है.

सोयाबीन
सोयाबीन खाने में तो स्वादिष्ट तो होता ही है इसके साथ इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. एक कप सोयाबीन में आपको 28 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है. सोयाबीन को आप अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं.

Also Read: Kaddu Raita Recipe: घर में आसानी से बनाकर तैयार करें कद्दू का रायता, 20 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार
दाल
सब के रसोई में दाल तो होता ही है, दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है. यह वेजेटेरियन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है. एक कप दाल में आपको 18 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है.

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज को आप एक स्नैक के रूप में खा सकते हैं. इसमें जिंक, फ़ास्फ़रोस और मैग्नीशियम पाया जाता है. 30 ग्राम कद्दू के बीज में एक अंडे से ज्यादा प्रोटीन मिलता है.

Also Read: Drinks for Summer: तेज गर्मी से न हों परेशान, इन ड्रिंक्स से बुझाएं अपनी प्यास
हेंप सीड
हेंप सीड में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है, इसमें कैलोरी भी कम होती है . तीन चम्मच हेंप सीड खाने से आपके शरीर को 9 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यह इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है.

मटर
एक कप मटर में आपको 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यह आपके हार्ट और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है. मटर का इस्तेमाल कर आप आप तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं.

Also Read: Amla Juice For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं आंवला का जूस, यहां जानिए इसके फायदे
ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, यह सामान्य योगर्ट से ज्यादा पौष्टिक माना जाता है. ग्रीक योगर्ट को आप अपने ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं. इसके एक कप से आपको 20 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










