ePaper

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया क्यों आती हैं कोविड-19 जैसी महामारी? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Updated at : 08 Jan 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: एक भक्त ने उनसे पूछा कि महामारी क्यों आती हैं, तो इस सवाल का प्रेमानंद जी महाराज ने बड़ी सहजता से जवाब दिया.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज बहुत कम समय में प्रसिद्धि हासिल कर ली है. आज के समय में चाहे बच्चे हो, युवा हो या बुजुर्ग हो हर आयु वर्ग के लोगों के जुबान पर उनका नाम रट चुका है. सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी के अनमोल विचार छाए रहते हैं. उनके सत्संग सुनने दूर-दूर से लोक वृंदावन आते हैं. महाराज जी अपने सत्संग और प्रवचन के जरिए लोगों का न सिर्फ मार्गदर्शन करते हैं बल्कि लोगों को सफलता के राज भी बताते हैं. श्रद्धालु उनसे आध्यात्मिक से लेकर निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछते रहते हैं. ऐसे में ही एक भक्त ने उनसे पूछा कि महामारी क्यों आती हैं, तो इस सवाल का उन्होंने बड़ी सहजता से जवाब दिया. आइए जानते हैं कि उन्होंने महामारी आने की क्या वजह बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: नहाते समय शरीर के किस अंग पर सबसे पहले डाले पानी, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: इंसान को जन्मदिन पर क्या करना चाहिए क्या नहीं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

यह है कारण

एक बार फिर दुनिया चीन में फैले नए वायरस HMPV की चपेट में फंसता नजर आ रहा है. भारत में इसके कई केस मिल चुके हैं. इसी तरह की बीमारियों और कोविड-19 जैसी महामारियों को लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भगवान की तीन लीलाएं हैं. जिनमें पहली सृजन लीला है, दूसरी पालन लीला है और तीसरी विनाश लीला है. विनाश लीला के कारण ही इस तरह की समस्याएं आती हैं.

भगवान की विनाश लीला लेता है कोई न कोई रूप

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भगवान की विनाश लीला कोई न कोई रूप जरूर लेती है. इसी वजह से अचानक से भूकंप आ जाता है, जिसकी वजह से नगर के नगर ध्वस्त हो जाते हैं. इसी लीला की वजह से ही बाढ़ आ जाना या समुद्र की अपनी मर्यादा तोड़कर बहना, जिससे ज्वार भाटा कहते हैं. उन्होंने कहा कि इसे हम किसी के कर्म से नहीं जोड़ते हैं, जैसे यह वायरस आया है. जो भी इस वायरस की चपेट में पुण्यात्मा, पापात्मा, गृहस्थ आए. सब भगवान की विनाश लीला के अंतर्गत हुआ. 

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: घर से निकलने से पहले इन मंत्रों का कर लें जाप, दुर्घटना से बचेंगे आप

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola