ePaper

पढ़ाई में मन नहीं लगता और मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया इसका असली कारण और समाधान

Updated at : 08 Mar 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई में मन नहीं लगता और मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया इसका असली कारण और समाधान

पढ़ाई में मन नहीं लगता और मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही? Premanand Ji Maharaj ने छात्रों के लिए बताए जीवन बदलने वाले सूत्र.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj Quotes: आज के समय में कई स्टूडेंट्स एक ही समस्या से जूझ रहे हैं – पढ़ाई में मन नहीं लगता, ध्यान भटकता है और कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती. इस प्रॉब्लम पर संत प्रेमानंद जी महाराज ने स्टूडेंट्स को कुछ टिप्स दिए है. उनका कहना है कि पढ़ाई में असफलता का सबसे बड़ा कारण जीवन में स्पष्ट उद्देश्य (Goal) का अभाव और अनुशासन की कमी है.

महाराज जी के अनुसार यदि किसी छात्र के जीवन में सही लक्ष्य और मजबूत उद्देश्य नहीं है, तो वह चाहे जितनी मेहनत कर ले, सफलता पाना कठिन हो जाता है. उद्देश्य ही वह शक्ति है जो इंसान को निरंतर मेहनत, धैर्य और आत्मनियंत्रण के लिए प्रेरित करती है.

स्टूडेंट्स के लिए प्रेमानंद जी महाराज के महत्वपूर्ण टिप्स (Premanand Ji Maharaj Quotes on How to Improve Concentration in Studies)

Premanand Ji Maharaj Quotes on How to Improve Concentration in Studies
स्टडी

1. महाराज जी कहते हैं कि जब तक जीवन में स्पष्ट उद्देश्य नहीं होगा, तब तक पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इसलिए पहले यह तय करें कि आपको जीवन में क्या बनना है और उसी दिशा में प्रयास करें.

2. प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार ब्रह्मचर्य और संयम छात्र जीवन की सबसे बड़ी ताकत है. इससे मन और शरीर दोनों मजबूत रहते हैं और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहता है.

3. अचानक बड़े बदलाव करने की बजाय रोजाना छोटे-छोटे नियम अपनाएं. डेली प्रैक्टिस से ही सेल्फ कंट्रोल की आदत बनती है.

4. शराब, नशा, आलस्य और गलत दोस्तों की संगति मन और शरीर दोनों को कमजोर कर देती है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है.

5. महाराज जी कहते हैं कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि संस्कार, विनम्रता और बड़ों का सम्मान भी सच्ची शिक्षा का हिस्सा है.

यदि स्टूडेंट्स इन बातों को अपनाते हैं, तो न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मन को मजबूत बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 6 पॉजिटिव थॉट्स जो बदल देंगे आपकी लाइफ

यह भी पढ़ें: दुख और तनाव से कैसे निकलें? जया किशोरी ने बताए खुश रहने के सरल सूत्र

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola