मन को मजबूत बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 6 पॉजिटिव थॉट्स जो बदल देंगे आपकी लाइफ

बीके शिवानी का हैप्पी लाइफ मंत्र
प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी के प्रेरणादायक विचार जीवन में सकारात्मक सोच, खुशी और मानसिक शांति पाने का मार्ग दिखाते हैं. जानिए उनके ऐसे शक्तिशाली कोट्स और पॉजिटिव संकल्प, जो आपके मन को मजबूत बनाकर जीवन में सफलता और सुकून ला सकते हैं.
BK Shivani Inspiring Quotes: जिंदगी में हर व्यक्ति खुशी, शांति और मानसिक संतुलन की तलाश में है. लेकिन अक्सर लोग इसे धन, सुविधा और बाहरी चीजों में ढूंढते हैं. पॉपुलर मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक मार्गदर्शक बीके शिवानी का कहना है कि सच्ची खुशी बाहर नहीं, बल्कि हमारे मन की स्थिति से पैदा होती है.
उनके अनुसार अगर हम अपने विचारों को सही दिशा में प्रशिक्षित कर लें, तो जीवन में स्थायी खुशी, शांति और आत्मविश्वास अपने आप ही आने लगता है. इसके लिए वे रोज छह सकारात्मक संकल्प (Affirmations) दोहराने की सलाह देती हैं, जो धीरे-धीरे हमारे संस्कार और सोच को बदलने में मदद करते हैं.
बीके शिवानी का हैप्पी लाइफ मंत्र – रोज सुबह अपने आप से कहें ये 6 बातें (BK Shivani Inspiring Quotes)
1. सच्ची खुशी मन में है यह बाहरी चीजों से नहीं मिलती
वे कहती है कि भौतिक सुविधाएं शरीर को आराम तो दे सकती हैं, लेकिन सच्ची खुशी मन से आती है. इसलिए मन को सकारात्मक विचारों से जोड़ना जरूरी है.
2. रोज दोहराएं ये 6 शक्तिशाली संकल्प (BK Shivani 6 Affirmations for Happiness)
- मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूं.
- मैं हमेशा खुश रहता/रहती हूं.
- हर परिस्थिति में मैं शांत रहता/रहती हूं.
- भगवान हमेशा मेरे साथ हैं.
- मेरा शरीर हमेशा स्वस्थ है.
- मेरे रिश्ते प्रेमपूर्ण हैं और मेरा घर स्वर्ग जैसा है.
3. नियमित अभ्यास से बदलते हैं संस्कार
इन संकल्पों को सुबह उठते ही, दिन में हर 2-3 घंटे में और रात को सोने से पहले दोहराने से मन में सकारात्मक आदतें बनने लगती हैं.
4. बीके शिवानी कहती हैं कि जैसे बच्चा सड़क पार करते समय माता-पिता का हाथ पकड़कर सुरक्षित महसूस करता है, वैसे ही ईश्वर का साथ हमें निडर और शांत बनाता है.
5. खाना खाते समय टीवी या मोबाइल बंद रखें और भोजन को कृतज्ञता के साथ ग्रहण करें. सकारात्मक विचारों से भोजन प्रसाद जैसी ऊर्जा देता है.
6.नकारात्मक खबरें, हिंसा या तनाव से भरा कंटेंट मन में डर और चिंता पैदा करता है, इसलिए सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाना जरूरी है.
अगर हम अपने मन का रिमोट कंट्रोल खुद संभाल लें, तो जीवन में खुशी, शांति और शक्ति अपने आप आ जाएगी. इन आसान और छोटे कदमों से हर व्यक्ति अपना जीवन बेहतर बना सकता है.
यह भी पढ़ें: दुख और तनाव से कैसे निकलें? जया किशोरी ने बताए खुश रहने के सरल सूत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




