ePaper

Potato Roll Chips Recipe: आलू से बना यह कुरकुरा नाश्ता, एक बार खिलाया तो मेहमान करेंगे बार-बार डिमांड

Updated at : 02 Feb 2026 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Potato Roll Chips Recipe: आलू से बना यह कुरकुरा नाश्ता, एक बार खिलाया तो मेहमान करेंगे बार-बार डिमांड

Potato Roll Chips Recipe: आलू से बना यह कुरकुरा नाश्ता, एक बार खिलाया तो मेहमान करेंगे बार-बार डिमांड

घर पर बनाएं कुरकुरे Potato Roll Chips - आलू से तैयार यह आसान और स्वादिष्ट स्नैक मेहमानों को इतना पसंद आएगा कि वे रेसिपी जरूर पूछेंगे. चाय टाइम और पार्टी के लिए परफेक्ट नाश्ता.

विज्ञापन

Potato Roll Chips Recipe: क्या आप मेहमानों के लिए कुछ अलग, टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो Potato Roll Chips आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. आलू से बनने वाला क्रिस्पी रोल स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार होता है. चाय के साथ या पार्टी स्टार्टर के रूप में इसे सर्व किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री लगती है और स्वाद इतना शानदार होता है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है.

Potato Roll Chips Recipe: आलू रोल चिप्स कैसे बनाएं?

आलू रोल चिप्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 3 बड़े आलू
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • तेल तलने के लिए

आलू रोल चिप्स बनाने की विधि

Potato Roll Chips Recipe: आलू रोल चिप्स कैसे बनाएं?
Potato roll chips recipe: आलू रोल चिप्स कैसे बनाएं?
  • सबसे पहले आलू को चिप्स की तरह काट लें और पानी सूखने तक सूती कपड़े पर ड्राइ करें.
  • अच्छे से ड्राइ होने पर चिप्स को रोल करें और टूथपिक की मदद से पैक करें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर इन रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें.
  • ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गरमा-गरम Potato Roll Chips को टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें.

यह आसान आलू स्नैक रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी और आपके किचन की स्टार डिश बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Crispy Garlic Cheese Potatoes Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे कुरकुरे गार्लिक चीज़ आलू

यह भी पढ़ें: Kurkure Veg Appe Recipe: नाश्ते के लिए ट्राई करें कुरकुरे वेज अप्पे – सभी खाएंगे बड़े मजे से

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola