ePaper

Popular Baby Names 2026: 2025 के सबसे प्यारे और ट्रेंडिंग नाम जो अगले साल भी रहेंगे हिट

Updated at : 11 Nov 2025 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Popular Baby Names 2026: 2025 के सबसे प्यारे और ट्रेंडिंग नाम जो अगले साल भी रहेंगे हिट

Popular Baby Names 2026

Popular Baby Names 2026 : अगर आप 2026 के लिए परफेक्ट नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां देखें. यहां हैं वो मॉडर्न और यूनिक नाम जो 2025 में सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए.

विज्ञापन

Popular Baby Names 2026: परफेक्ट नाम आपके नन्हे-मुन्ने के लिए दुनिया का पहला उपहार होता है.ऐसे में पैरेंटस का प्रयास होता है कि उनके बच्चे का एक ऐसा नाम मिले जो सुनने में प्यारा हो जिसका अर्थ गहरा हो और जो समय के साथ ट्रेंड में बना रहे. हम आपको 2025 के सबसे खूबसूरत और पॉपुलर बेबी नेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2026 में भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नामों की लिस्ट में टॉप पर रहेंगे. चाहे आप बेबी बॉय का नाम खोज रहे हों या बेबी गर्ल का नाम हम आपके लिये लाये हैं प्यारे और ट्रेंडिंग बेबी नेम्स की लिस्ट.

पाॅपुलर बेबी बॉय नेम्स

  • विहान – सुबह, नई शुरुआत
  • अद्विक – अनोखा, अलग
  • रेयांश – सूर्य की किरण
  • कियान – भगवान की कृपा
  • युवान – युवा, ताकतवर
  • इवान – सूर्य, ईश्वर का उपहार
  • कबीर – महान, शक्तिशाली
  • ध्रुव – अटल, स्थिर
  • आहान – सूर्योदय, भोर
  • आर्यन – श्रेष्ठ, बहादुर
  • आरव – शांति वाला
  • वायन – नई ऊर्जा
  • नील – आकाश या नीला रंग
  • सयाज – ईश्वर का उपहार
  • तरण – पानी में तैरने वाला, जीवन का मार्ग
  • शौर्य – बहादुरी
  • ओम – पवित्र और आध्यात्मिक
  • अर्णव – समुद्र
  • सहान – सहनशील, प्यारा
  • ध्रुवांश – स्थिर और मजबूत

पाॅपुलर बेबी गर्ल्स नेम्स

  • आराध्या – पूजा के योग्य
  • अनायरा – खुशी, स्वतंत्रता
  • कियारा – रोशनी, पवित्र
  • सान्वी – देवी लक्ष्मी
  • अमायरा – हमेशा सुंदर
  • अयाना – सुंदर फूल
  • मायरा – प्रिय, अद्भुत
  • जिया – दिल, जान
  • इनाया – ईश्वर का उपहार
  • नैरा – चमकता हुआ
  • आद्या – प्रथम, आरंभ
  • इशिता – इच्छा और सफलता
  • विहिका – रोशनी
  • माही – पृथ्वी
  • तारा – सितारा
  • पायल – खुशबू और संगीत जैसा नाम
  • श्रेया – अच्छा और सुंदर
  • नीरा – पानी, स्वच्छ और सुंदर
  • आयरा – ईश्वर का उपहार
  • सिया – देवी सीता के नाम से

Also Read : Unique Indian Baby Names 2025 With Meanings: हटके और मॉडर्न यूनिक इंडियन बेबी नेम्स की मीनिंगफुल लिस्ट

Also Read : Trending & Unique Baby Names: सिर्फ 10 मिनट में पाएं अपने बच्चे के लिए ट्रेंडिंग और यूनिक नाम

Also Read : Latest Indian Baby Names:ट्रेंडिंग और मॉडर्न नाम जो हर पेरेंट को आएंगे पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola