फोड़े-फुंसी के दाग से हैं परेशान, क्रीम भी नहीं आ रही काम? रोजाना अपनाएं ये घरेलू उपाय फिर देखें कमाल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Sep 2025 7:11 PM
फोड़े-फुंसी के दाग से भरा महिला का चेहरा, Pic Credit- Chatgpt
Pimple Marks Removal Tips: फोड़े-फुंसी के दाग और चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं? जानिए 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय, जैसे नींबू, एलोवेरा, हल्दी-दही पैक और शहद से कैसे आप अपनी त्वचा को दागमुक्त बना सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा का रंग और अधिक निखरकर आए.
Pimple Marks Removal Tips: खराब लाइफस्टाइल और गर्मी के कारण लोग अपने जीवन में फोड़े फुंसी का सामना तो कभी न कभी करते ही हैं. हालांकि इसे ठीक करना बहुत मुश्किल नहीं है लेकिन इससे होने वाले दाग धब्बों को हटाना बेहद मुश्किल काम हो जाता है. अगर इसे हटाने के लिए गलत दवाईयों का इस्तेमाल कर लिया तो चेहरा बर्बाद हो जाता है. इसलिए इससे बचने के लिए लोग घरेलू उपाय को ज्यादा प्रीफर करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग उसे इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं. आज हम आपको ऐसे 5 घरेलू उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर अपनाकर आप फोड़े फुंसी के दाग धब्बों को ठीक कर सकते हैं.
नींबू का रस
नींबू में नेचुरली ब्लीचिंग के गुण होते हैं. अगर आप भी इस समस्या से लंबे वक्त से जूझ रहे हैं तो दिन में 10-15 मिनट तक नींबू का रस जहां जहां दाग हुआ है उस पर लगाएं. इसके बाद फिर धो लें. यह दाग को हल्का करने में मदद करता है.
एलोवेरा जेल
यह तो हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा त्वचा के लिए वरदान है. फोड़े के दाग पर रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से यह त्वचा के दाग को कम तो करता ही है बल्कि यह ठंडक भी देने का काम करता है.
हल्दी और दही का पैक
हल्दी में एंटीसेप्टिक और दही में लैक्टिक एसिड होता है. दोनों का मिश्रण को दाग पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें. यह त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है.
शहद का इस्तेमाल
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. फोड़े-फुंसी के दाग पर रोजाना शहद लगाने से त्वचा का रंग समान रहता है और दाग कम दिखते हैं.
आलू का स्लाइस
कच्चे आलू के स्लाइस में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं. इसे दाग वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें और 10-15 मिनट के बाद धो लें.
कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी
- फोड़े फुंसी का दाग हटाने के दौरान तेज धूप से बचें.
- अगर दाग बहुत गहरे हैं या घरेलू उपाय काम नहीं कर रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें.
Also Read: Benefits of Almond for Skin: बादाम से पाएं चांदी सी चमकती त्वचा, निखार ऐसा जो हर दिल चाहें
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और घरेलू उपायों को साझा करने के उद्देश्य से लिखा गया है. इसमें बताए गए घरेलू नुस्खे सभी के लिए समान रूप से प्रभावी नहीं हो सकते. इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें. किसी भी प्रकार के नुकसान होने पर प्रभात खबर डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










