Photo Frame Cleaning Tips: गंदे और दाग लगे फोटो फ्रेम को बनाएं नए जैसा, इन आसान टिप्स से करें सफाई

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Oct 2025 11:04 AM

विज्ञापन

photo frame cleaning tips ( AI Image)

Photo Frame Cleaning Tips: घर में सजावट के लिए फोटो फ्रेम का इस्तेमाल होता है. गंदे फोटो फ्रेम से घर का लुक भी खराब होता है. आप इन टिप्स की मदद से फोटो फ्रेम को साफ कर सकते हैं.

विज्ञापन

Photo Frame Cleaning Tips: घर की दीवारें और शेल्फ में लगे फोटो फ्रेम आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. ये फोटो फ्रेम यादों को संजोए रखते हैं और घर की सजावट को भी शानदार बनाते हैं. लेकिन, अगर सही से देखभाल न किया जाए तो इसमें धूल और दाग जम जाते हैं और ये फ्रेम्स की चमक को फीका कर देते हैं. इसलिए जरूरी है कि सही तरीके से फोटो फ्रेम को साफ रखें जिससे ये हमेशा नए जैसे दिखे और आपके घर का लुक भी खूबसूरत बना रहे. आइए जानते हैं कैसे आप फोटो फ्रेम को साफ कर सकते हैं. 

सबसे पहले क्या करें?

फोटो फ्रेम को साफ करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करें. आप साफ कपड़े की मदद से धूल को हटा दें. 

फ्रेम के कोने की सफाई कैसे करें?

फोटो फ्रेम के कोने में जमी धूल की सफाई करना मुश्किल होता है. इसके लिए आप पुराने ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप पतले ब्रश की मदद से कोने की सफाई करें. 

फ्रेम की सफाई कैसे करें?

आप कपड़े से साफ करने के बाद पानी और डिटर्जंट से इसे साफ करें. इसके लिए आप फोटो को निकाल लें. अब आप पानी और डिटर्जंट का घोल बना लें और एक साफ कपड़े को इस घोल में डालें. अब आप कपड़े से पानी को निचोड़ लें. कपड़े से फ्रेम को साफ करें और फिर एक सूखे कपड़े की मदद से इसे पोंछ लें. इसे अच्छे से सूखने दें. फिर इसमें फोटो को लगाकर इसे सजा दें. 

फ्रेम को साफ कैसे रखें?

फोटो फ्रेम को साफ रखने के लिए आप इस पर से धूल हटाते रहें और हर 2-3 महीने में इसे अच्छे से साफ करें. इस बात का ख्याल रखें कि फोटो फ्रेम को आप सूखी जगह पर रखें. 

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: आर्टिफिशियल फूलों की चमक को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स 

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola