Peri Peri Aloo Chips Recipe: बच्चों के नखरे को करें पूरा, बनाएं मजेदार पेरी पेरी आलू चिप्स 

Updated:
विज्ञापन

पेरी पेरी आलू चिप्स (AI IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Peri Peri Aloo Chips Recipe: आपने घर पर सिंपल आलू चिप्स तो बनाकर खाया ही होगा, ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे बच्चों के नखरे पूरा करने के लिए मजेदार पेरी पेरी आलू चिप्स बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Peri Peri Aloo Chips Recipe: जब भी घर पर आलू से मन करता है कुछ मजेदार बनाने का तब हम आलू चिप्स की रेसिपी अपने लिस्ट में जरूर रखते हैं. अक्सर बच्चे भी हमेशा बाजार के रंग-बिरंगे चिप्स देखकर खरीदने की डिमांड करते हैं. ऐसे में आप उनको बाहर के महंगे और मिलावटी चिप्स छुड़ाकर घर पर ही मेजदार टेस्टी पेरी पेरी आलू चिप्स बनाकर उनकी डिमांड पूरी कर सकते हैं. पेरी पेरी आलू चिप्स बच्चे के साथ आप भी अपने स्नैक्स टाइम के लिए आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये खाने में टेस्टी होने के साथ दिखने में भी लजीज होते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर पेरी पेरी आलू चिप्स बनाने की आसान विधि. 

विज्ञापन

पेरी पेरी आलू चिप्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू – 4-5 
  • तेल – तलने के लिए 
  • पेरी पेरी मसाला – 2-4 चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 

पेरी पेरी आलू चिप्स बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप आलू को अच्छे से छील लें और पतले स्लाइस में काट लें. अब आप कटे हुए आलू स्लाइस को 10 मिनट पानी में भिगो दें. अब आप इसका पानी निकालकर पेपर टॉवल से अच्छे से सुखा लें. 
  • इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर आप गर्म तेल में कटे हुए आलू स्लाइस को सुनहरा और क्रंची होने तक तलें. अब आप तले हुए आलू को पेपर टॉवल पर निकालें. 
  • गरमा-गरम आलू चिप्स को आप एक बड़े बर्तन में निकाल लें और ऊपर से इसमें पेरी पेरी मसाला छिड़के. लास्ट में आप इसके ऊपर नींबू का रस मिलाएं. 
  • अब तैयार हुए आलू चिप्स को सर्व करें और खाने का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Jam Filled Cookies Recipe For Kids: घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट जैम कुकीज, रंग-बिरंगे फ्लेवर देख बन जाएगा फेवरेट

यह भी पढ़ें: Homemade Coconut Biscuit: स्वाद मिलेगा बाजार से बेहतर, घर पर बनाएं होममेड नारियल बिस्कुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola