Homemade Coconut Biscuit: स्वाद मिलेगा बाजार से बेहतर, घर पर बनाएं होममेड नारियल बिस्कुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी

Homemade Coconut Biscuit (AI image)
Homemade Coconut Biscuit: घर आए मेहमानों के लिए स्नैक्स और शाम की चाय के साथ बिस्कुट जरूर होता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आसानी से कुछ स्टेप को फॉलो करके होममेड कोकोनट बिस्कुट बनाने की विधि बताएंगे.
Homemade Coconut Biscuit: चाय के साथ कुछ खाना हो या घर आए मेहमानों को नाश्ते में कुछ सर्व करना, हर टाइम के लिए बिस्कुट घर पर होना बहुत जरूरी होता है. बाजार से बिस्कुट लाने के बजाय अब आप घर पर ही बिस्कुट बना सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे घर पर आसानी से होममेड नारियल बिस्कुट बनाने की रेसिपी. इसे आप अपने हाथों से घर पर बिल्कुल मार्केट जैसा बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी होता है जिसे आप बच्चों को आसानी से बाहर का बिस्कुट खाना बंद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके होममेड नारियल बिस्कुट बनाने की रेसिपी.
नारियल बिस्कुट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा – 1 कप
- सूखा नारियल (कद्दूकस किया) – आधा कप
- चीनी पाउडर – आधा कप
- घी – आधा कप
- दूध – 3 चम्मच
- बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर, वनीला एसेंस – आधा छोटा चम्मच
नारियल बिस्कुट बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बर्तन में घी और चीनी को लेकर स्मूद और क्रीमी होने तक फेंट लें. अब इसमें वनीला एसेंस और इलायची पाउडर मिलाएं.
- इसके बाद इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब कद्दूकस हुआ नारियल डालें और मिश्रण को हल्के हाथों से मिक्स करते हुए डो बना लें.
- अगर डो सूखा लगे तो थोड़ा-थोड़ा दूध डालें. डो तैयार होने के बाद आप इससे छोटे-छोटे गोल बॉल की शेप में बनाएं और हल्का सा दबाकर बिस्किट शेप दें.
- अब आप बिस्कुट को बेकिंग ट्रे पर रखें और पहले से प्रीहीट किए हुए ओवन में 180°C पर 12–15 मिनट के लिए बेक करें.
- बेक होने के बाद इन्हें 10 मिनट ठंडा होने दें जिससे ये और कुरकुरे बन जाएं.
- अब तैयार है आपका होममेड नारियल बिस्कुट. इसे आप डब्बे में भरकर रखें और चाय की चुस्की के साथ खाकर स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Jam Filled Cookies Recipe For Kids: घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट जैम कुकीज, रंग-बिरंगे फ्लेवर देख बन जाएगा फेवरेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










