ePaper

Parenting Tips: बच्चों को देना चाहते हैं अच्छी परवरिश? सबसे पहले खुद में बदलें ये आदतें

Updated at : 11 Mar 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: unsplash

Parenting Tips: अगर आप अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले खुद की आदतों में कुछ बदलाव करने चाहिए. आज हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों को सही परवरिश देने का मतलब सिर्फ यह नहीं होता है कि आप उन्हें एक अच्छे स्कूल में पढ़ाएं या फिर उनकी सभी जरूरतों को ही सिर्फ पूरा करते हैं. इसका यह मतलब भी होता है कि आप इस बात का भी ख्याल रखें कि आप उनके सामने किस तरह से पेश आ रहे हैं. ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि बच्चे वहीं चीजें सीखते हैं जो वे अपने आस-पास होते हुए देखते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे उन्हें एक अच्छी परवरिश देना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सबसे पहले खुद में बदलना चाहिए अगर आप अपने बच्चों को एक अच्छी परवरिश देना चाहते हैं तो. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

धैर्य की कमी

अगर आपमें धैर्य की कमी है तो आप कभी भी अपने बच्चे को एक अच्छी परवरिश नहीं दे सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को एक अच्छी परवरिश मिले तो ऐसे में आपको खुद के अंदर धैर्य रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है. अगर बच्चा कोई गलती करता है तो ऐसे में आपको डांटने की जगह पर शांत दिमाग से चीजों को समझाना चाहिए. अगर वे गलतियां करें उन्हें शांत दिमाग से समझाकर ही आप उनको एक सही परवरिश दे सकते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

चीजों को न करें अनसुना

अगर आप अपने बच्चों को एक अच्छा परवरिश देना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बच्चों की बातों को सुनना और समझना शुरू कर देना चाहिए. जब आप अपने बच्चों को सही से सुनते और समझते हैं तो ऐसे में आप उनकी परेशानियों का हल निकाल पाते हैं. केवल यहीं नहीं, उनकी बातों को सही से सुनकर आप उनके साथ बेहतर तरीके से इमोशनली जुड़ भी पाते हैं.

निगेटिव रिस्पॉन्स देने से बचें

जब आपके बच्चे कुछ अलग और बेहतरीन करते हैं तो ऐसे में आपको उन्हें हमेशा ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स देने की कोशिश करनी चाहिए. चाहे उनकी उपलब्धि कितनी भी छोटी क्यों न हों.

रूटीन से काम करना

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को एक अच्छी परवरिश मिले और वे एक रूटीन वाली लाइफ जीना शुरू कर दें तो ऐसे में आपको खुद भी एक रूटीन को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे भी सभी कामों को रूटीन के साथ करना सीख जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: आपको क्यों हर रोज अपने बच्चों को लगाना चाहिए गले?

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola