Parenting Tips: बच्चों के सामने न खोए आपा, अपनाएं ये समझदारी भरे उपाय
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Jun 2025 9:38 AM
parenting tips ( AI generated image)
Parenting Tips: बच्चों की परवरिश करना एक खास अनुभव तो है मगर ये काफी चुनौतीपूर्ण भी है. अगर आप पहली बार पैरेंट्स बने हैं तो ये आपके लिए भी नया है और आप भी पेरेंटिंग सीख रहे हैं. अक्सर बच्चे की हरकत पर पैरेंट्स को गुस्सा आ जाता है. गुस्से को शांत करने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Parenting Tips: बच्चे का जन्म पूरे घर को खुशियों से भर देता है. ये अनमोल पल खुशी के साथ कई अहम जिम्मेदारी भी साथ लेकर आते हैं. बच्चों की परवरिश करना एक खास अनुभव तो है ही मगर ये काफी चुनौतीपूर्ण भी है. हर बच्चा अलग होता है. अगर आप पहली बार पैरेंट्स बने हैं तो ये आपके लिए भी नया है और आप भी पेरेंटिंग सीख रहे हैं. बच्चे बड़ों को देखकर ही चीजों को सीखते हैं. इसलिए बच्चों के सामने व्यवहार को लेकर ध्यान रखना जरूरी है. कई बार ना चाहते हुए भी बच्चों के ऊपर गुस्सा आ जाता है. गुस्सा आना एक सामान्य भावना है पर बच्चों के सामने अधिक गुस्सा करना उनके ऊपर गलत प्रभाव डालता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं बच्चे के सामने आप गुस्से को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं.
गहरी सांस लें
जब भी आप गुस्से में हों तो तुरंत रिएक्ट करने से अच्छा है कि आप खुद को शांत करें. आप गहरी सांस लें और दिमाग को शांत करने की कोशिश करें. इस बात को सोचें की आपकी प्रतिक्रिया का बच्चे के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे की खराब हैंडराइटिंग से न हों परेशान, इन लाजवाब टिप्स का करें इस्तेमाल
बात करें
अगर आप गुस्से में हैं तो बच्चे के सामने चिल्लाने की गलती नहीं करें. बच्चों को उनकी गलती के बारे में बताएं और अपने गुस्से की वजह भी है. बच्चे को गलती सुधारने के बारे में और दोबारा से वही गलती ना हो इस बात को आप उन्हें समझाएं.
स्थिति से दूर हो जाएं
गुस्से में इंसान बोलने से पहले नहीं सोचता है. ऐसे में उस जगह से दूर होने में भलाई है. आप कुछ समय का ब्रेक लें और वापस आकर चीजों को हैंडल करें.
बच्चों को भी समझें
बच्चे भी चीजों को सीख रहे हैं ऐसे में गलती होने की पूरी संभावना है. बच्चे की शरारतों पर उसे ज्यादा डांटने के बजाय आप उन्हें चीजों को प्यार से समझाएं. बच्चों के साथ आप पॉजिटिव सोच और बातों के साथ डील करें.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: घर पर बने भोजन को लेकर छोटे बच्चों के बड़े नखरे? तो आजमाएं ये आसान टिप्स
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: छुट्टियों में होमवर्क से दूर भागता है बच्चा? पढ़ाई को दिलचस्प बनाएं इन तरीकों से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










