Parenting Tips: घर पर बने भोजन को लेकर छोटे बच्चों के बड़े नखरे? तो आजमाएं ये आसान टिप्स

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 May 2025 10:24 AM

विज्ञापन

parenting tips ( AI generated image)

Parenting Tips: आजकल के बच्चे फास्ट फूड को बहुत शौक से खाना पसंद करते हैं और इस बात को लेकर पैरेंट्स की शिकायत भी रहती है. अक्सर बच्चे घर पर बना खाना नहीं खाते और बाहर की चीजों के लिए जिद करते हैं. ऐसे में आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: सभी पैरेंट्स की कोशिश रहती है कि बच्चा पोष्टिक आहार का सेवन करे पर बच्चे अधिकतर जंक फूड खाने की मांग करते हैं. ऐसे में कई बार बच्चे की जिद के आगे पैरेंट्स को झुकना पड़ता है. मगर कई बार ऐसा करना बच्चे की सेहत को बिगाड़ सकता है. बच्चे अक्सर बाहर का खाना खाने को तुरंत राजी हो जाते हैं पर घर के खाने को लेकर नखरे करते हैं. बच्चों के विकास को लेकर इस बात से कई माता-पिता चिंतित रहते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

बच्चों की पसंद नापसंद को समझें

अगर बच्चा किसी चीज को खाने में आनाकानी करता है तो आप जबरदस्ती बिल्कुल भी ना करें. बच्चे की पसंद और नापसंद को समझने की कोशिश करें. कई बार इस कारण से बच्चे खाना खाने से पीछे हट जाते हैं. बच्चों में धीरे-धीरे किसी चीज को खाने की आदत डालें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: छुट्टियों में होमवर्क से दूर भागता है बच्चा? पढ़ाई को दिलचस्प बनाएं इन तरीकों से 

खाना को मजेदार बनाएं

बच्चे के खाने को थोड़ा इंटरेस्टिंग बनाएं. आप अलग शेप और कलर का इस्तेमाल करें. आप उसके पसंद के कार्टून कैरेक्टर का शेप भी बना सकते हैं. कभी भी बच्चे को ज्यादा खाना नहीं दें बल्कि छोटे पोर्शन में बच्चे को खाना सर्व करें.

स्क्रीन से दूर करें

आजकल कई बच्चे बिना फोन स्क्रीन के खाना नहीं खाते और नखरे करते हैं. इस आदत को दूर करने की कोशिश करें और बच्चे के साथ आप भी भोजन करें. ये फैमिली बॉन्ड को भी मजबूत करता है और बड़ों को देखकर बच्चा सीखता है. 

बच्चों को इन्वॉल्व करें

बच्चों को खाना बनाने से जुड़ी छोटी एक्टिविटी जैसे मटर छीलने में शामिल करें. इस तरह से वे खाने में दिलचस्पी लेंगे. ये एक फन एक्टिविटी भी होगा और बच्चे के साथ आपके रिश्ते को मजबूत भी बनाएगा. 

बच्चों की तारीफ करें

बच्चा जब खाना को कम्प्लीट कर लेता है तो उसकी तारीफ जरूर करें. सकारात्मक शब्दों से बच्चों का मनोबल बढ़ाएं. इस तरह से बच्चे में धीरे धीरे भोजन को लेकर इन्टरेस्ट बढ़ने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola