Parenting Tips: छुट्टियों में होमवर्क से दूर भागता है बच्चा? पढ़ाई को दिलचस्प बनाएं इन तरीकों से 

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

parenting tips ( AI generated image)

Parenting Tips: गर्मी की छुट्टी बच्चों के लिए एन्जॉय और नई चीजों को सीखने के लिए एक अच्छा मौका होता है. गर्मी की छुट्टियां सिर्फ मजे ही नहीं बल्कि हॉलिडे होमवर्क भी साथ लेकर आती है जिसे बच्चे करने में आनाकानी करते हैं. इस टाइम पर बच्चों को होमवर्क करवाने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों के लिए गर्मी का मौसम छुट्टियां लेकर आता है. मई का आधा महीना बीत चुका है और कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. छुट्टी बच्चों के लिए मजे और नई चीजों को सीखने के लिए एक अच्छा समय है. लगभग एक महीने की छुट्टी बच्चों को डेली रूटीन में बदलाव लेकर आती है और इस टाइम का अगर सही से इस्तेमाल किया गया तो बच्चे बहुत कुछ नया और इंटरेस्टिंग सीख सकते हैं. गर्मी की छुट्टियां सिर्फ मजे ही नहीं बल्कि हॉलिडे होमवर्क भी साथ लेकर आती है. कई बार पैरेंट्स की शिकायत रहती है कि बच्चे होमवर्क करने में कतराते हैं और ऐसे ही छुट्टियां खत्म हो जाती हैं. इस बात से माता पिता की टेंशन होती है. अगर आपका बच्चा भी होमवर्क करने से कतराता है तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. 

प्रॉपर रूटीन

बच्चों की होमवर्क को देखते हुए आप एक टाइम टेबल तैयार कर लें. सारे टास्क को देखकर एक रूटीन तय कर लें. मुश्किल टास्क को जल्दी खत्म करने की कोशिश करें. बच्चों को होमवर्क करवाने के लिए आप सुबह के टाइम का चुनाव करें. सुबह में दिमाग भी फ्रेश रहता है और बच्चे भी पूरे दिन के लिए फ्री हो जाते हैं.

क्रिएटिव तरीके से पढ़ाई

अगर बच्चा हॉलिडे होमवर्क करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है तो आप चार्ट पेपर और ड्राइंग की मदद से चैप्टर को समझाने की कोशिश करें.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश

होम वर्क के बीच में ब्रेक

लगातार एक जगह बैठकर फोकस पर असर पड़ता है. होमवर्क करते वक्त बच्चों को गैप जरूर दें. पढ़ने की जगह को सही रखें ताकि बच्चे का ध्यान पढ़ाई में लगा रहे.

अन्य एक्टिविटी

हॉलिडे होमवर्क बच्चों के पढ़ाई में कोई कमी ना आए और वे पढ़ाई को रिवाइज करते रहे इसलिए दिया जाता है. मगर आप सिर्फ बच्चे की पढ़ाई की पर ही फोकस न करें. छुट्टी में और भी नई चीजों को सीखने के लिए बच्चों का मनोबल बढ़ाएं.

मोटिवेट करें

अगर बच्चा होमवर्क कंप्लीट करने में आनाकानी कर रहा है तो आप उन्हें मोटिवेट करें जब वे कोई टास्क को पूरा कर पाते हैं. मोटिवेट और तारीफ करने से बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: आपके बच्चों में बढ़ रहे हैं झगड़े? इन आसान तरीकों से शांत करें माहौल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola