Parenting Tips: आपके बच्चों में बढ़ रहे हैं झगड़े? इन आसान तरीकों से शांत करें माहौल

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Apr 2025 8:10 AM

विज्ञापन

parenting tips (AI generated image)

Parenting Tips: बढ़ते उम्र के बच्चों में लड़ाई-झगड़े तो होते ही हैं और इस बात से अक्सर पैरेंट्स परेशान रहते हैं. इस बात को समय रहते सुधार लें नहीं तो ये भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है. आप इन तरीकों की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: घर में रौनक बच्चों से होती है. जब बच्चे घर में होते हैं तो पूरे घर का माहौल खुशनुमा रहता है मगर बच्चों को संभालना कोई बच्चों का खेल नहीं है. आज के समय में लोगों के पास टाइम की कमी पैरेंटिंग को मुश्किल टास्क बना रही है. ये तब और भी मुश्किल हो जाता है जब घर में एक से ज्यादा बच्चे हो. अक्सर दो-तीन बच्चे रहने के कारण बच्चों के आपस में लड़ाई आम है. इस बात से पैरेंट्स हमेशा परेशान रहते हैं. बच्चों की लड़ाई यानी सिबलिंग राईवलरी को सुलझाने के लिए आप कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या है झगड़े की वजह?

पैरेंट्स को ये बात समझनी चाहिए कि बच्चे जब बड़े हो रहे होते हैं तो उन्हें चीजों को हैंडल करने की समझ नहीं होती है. इस कारण वे अपने भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस तरह के व्यवहार का सहारा लेते हैं. अगर बच्चों के बीच में लड़ाई हो रही है तो उसके पीछे के कारण को समझने की कोशिश करें.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं ज्यादा लाड़-प्यार में आपका बच्चा तो नहीं बिगड़ रहा? पहचानें इन आदतों से

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हर पिता को अपने बेटे को जरूर बतानी चाहिए ये बातें, जीवनभर आएंगी काम

ये गलती पड़ेगी भारी

अगर आपके बच्चे आपस में लड़ रहे हैं तो आप किसी एक बच्चे का पक्ष नहीं लें. पहले पूरी बात को समझें और उसके बाद उन्हें समझाएं. अगर आप किसी एक का ज्यादा पक्ष लेते हैं तो ये दूसरे बच्चे के मन पर गलत प्रभाव पड़ता है.

सही व्यवहार करने की सीख

बच्चे को शुरू से ही अच्छा व्यवहार करने की सीख दें. उन्हें मिलजुल कर काम करने की सलाह दें. गलती करने पर सॉरी बोलने की आदत भी डालें. अगर वे इस तरह का व्यवहार करते हैं तो उनकी सरहाना करें. 

घर में बनाएं कुछ नियम

बच्चों को अनुशासन की सीख देना आवश्यक है. आप बचपन से ही कुछ नियम बनाएं और बच्चों के अंदर चीजों को शेयर करने की आदत भी डालें. बच्चों से डील करते समय पैरेंट्स को भी धैर्य रखना चाहिए. बच्चों की लड़ाई को शांति से सुलझाएं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे में हैं बात-बात पर बहस करने की आदत, नहीं मानता है बात, इन तरीकों से करें सुधार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola