Parenting Tips: इस तरह बच्चों में डालें पढ़ाई करने की आदत

Parenting Tips: अक्सर बच्चों में देखा जाता हैं कि पढ़ाई ठीक से नहीं करते हैं जिस वजह से उन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता हैं. ऐसे में अगर आपके बच्चे भी सही तरीके से पढ़ाई नहीं करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आएगी.
Parenting Tips: बच्चों का मन चंचलता से भरा हुआ होता है जिसका असर उनके पढ़ाई पर भी पड़ता हैं. वे कुछ देर के लिए पढ़ाई करते हैं फिर किसी दूसरे काम में उनका ध्यान भटक जाता हैं. ऐसे में बच्चों के माता-पिता उनके पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित हो जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे 8 ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को कम से कम रोजाना 2-3 घंटों तक पढ़ने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं. बच्चों के पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल बनायें जिसके अनुसार वो सही समय पर रोजाना पढ़ने बैठ जायें. टाइम टेबल में हर सब्जेक्ट को पढ़ने के लिए एक निर्धारित समय लिखें जिसकी मदद से वो हर सब्जेक्ट को बराबर का समय दें सकें. बच्चे जितनी शांत वाली जगह पढ़ाई करेंगे उतना ही उनका पढ़ाई में ध्यान लगा रहेगा. कोशिश करें कि पढ़ाई करनी वाली जगह के आसपास किसी भी तरह का शोर न हो. अक्सर बच्चें अपने सारे सब्जेक्ट के होमवर्क्स को देख कर घबरा जाते हैं जिस वजह से वो कुछ सब्जेक्ट के होमवर्क्स को बन लेते हैं और कुछ के नहीं. ऐसे में आप उनके टास्क को छोटे-छोटे हिस्सों में डिवाइड कर दें जिस से वो थोड़ी-थोड़ी देर में उसे कंप्लीट कर सकें. ऐसा होने से उनका स्ट्रेस भी कम हो जाएगा और होमवर्क्स भी समय पर कंप्लीट हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए