ePaper

आपके बच्चे की हर जगह होगी वाहवाही, बस उनमें डालनी होगी ये आदतें

Updated at : 12 Feb 2026 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips for Every Parents in Hindi

परवरिश के टिप्स (Image-Gemini)

Parenting Tips: बच्चे में बेहतर संस्कार के लिए कुछ छोटी-छोटी आदतों से शुरुआत करना जरूरी है. ये आदतें बच्चे के व्यवहार पर पॉजिटिव असर डालने के साथ-साथ मजबूत चरित्र का भी निर्माण करती हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर माता पिता की ख्वाहिश रहती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक बेहतर इंसान बने. लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि रोजाना सख्ती, डांट और लंबे-लंबे उपदेशों से बच्चा बेहतर इंसान नहीं बन सकता है. कोई भी बच्चा अपने माता-पिता की बातों को कम उनके व्यवहार को अधिक अपनाते हैं. खासकर जब आप नाराज या थके हुए रहते हैं और उस वक्त आपका जो व्यवहार होता है उसका असर बच्चे पर जरूर पड़ता है. अब जानते हैं कि आप अपने बच्चे को किस तरह मजबूत चरित्र वाला और व्यवहारी बना सकते हैं.

बोलने से पहले रुकना सिखाएं

आपने देखा होगा कि बहुत सारे बच्चे गुस्सा आने पर तुरंत कुछ भी बोल देते हैं. ऐसे में आप बच्चे को चुप कराने की बजाय गुस्सा आने पर तुरंत रिएक्ट करने से मना करें. बच्चे को यह समझाएं कि रुकने से इंसान का दिमाग शांत होता है और फिर सही फैसला लेना आसान होता है. ये आदतें बच्चों को अपना गुस्सा कंट्रोल करना सिखाएगी.

दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें

अपने बच्चे की बात अगर आप ध्यान से सुनते हैं, तो वह खुद को महत्वपूर्ण फील करता है. यानी आप बच्चे को भी सिखा सकते हैं कि दूसरों की बात बीच में ना काटें और उसे पूरा सुनें. इससे बच्चे के अंदर सम्मान और समझ पैदा विकसित होती है.

यह भी पढ़ें: आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा बच्चे का फ्यूचर

गलती स्वीकारना सिखाएं

बच्चे को यह बताएं कि गलती होना तो आम बात है. इसलिए जब कभी उनसे गलतियां होती है तो वे इसे स्वीकार करें. अगर आप भी अपनी गलतियों को मानते हैं तो बच्चा आप से भी ये आदत सिखेगा. इससे बच्चे में ईमानदारी और आत्मविश्वास आता है.

धन्यवाद कहना सिखाएं

बच्चे को सिर्फ तोहफों या चीजों के लिए नहीं, बल्कि मेहनत और कोशिश के लिए भी लोगों को धन्यवाद कहना सिखाएं. यह आदत भी बच्चे के अंदर सच्ची कृतज्ञता का विकास करता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बात-बात में बच्चे पर नहीं पड़ेगी चीखने की जरूरत, बस जान लें ये जरूरी पैरेंटिंग टिप्स

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola