Parenting Tips: मां-बाप ध्यान दें! इन 4 खूबियों के बिना अधूरी है बच्चे की तरक्की
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Sep 2025 7:15 PM
अपने बच्चे को गोद में लिये एक पिता
Parenting Tips: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई के साथ जीवन में भी सफल बने. इसके लिए जरूरी है आत्मविश्वास, अच्छे संस्कार, समय की समझ और समस्याओं को हल करने की क्षमता. जानें बच्चों की परवरिश के ये चार अहम टिप्स.
Parenting Tips: हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करें और जीवन में कामयाब बने. लेकिन सिर्फ किताबों का ज्ञान ही सफलता की गारंटी नहीं है. अगर बच्चे में आत्मविश्वास, अच्छे संस्कार, समय की समझ और मुश्किलों का सामना करने की सोच नहीं है, तो वह जीवन की चुनौतियों से घबराकर पीछे रह सकता है. आइए जानते हैं वे चार जरूरी गुण, जिन्हें हर बच्चे में होना चाहिए.
आत्मविश्वास – खुद पर भरोसा ही असली ताकत
अगर बच्चा खुद पर यकीन करना सीख जाए, तो वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की कोशिशों की सराहना करें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि वे हर काम कर सकते हैं. यही बात उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाती है.
अच्छे संस्कार और व्यवहार
एक सफल इंसान बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी है. अगर बच्चा बड़ों का सम्मान, छोटों से प्यार और जरूरतमंदों की मदद करना सीख जाए, तो उसका व्यक्तित्व निखरता है और समाज में उसे सम्मान मिलता है.
समय की समझ की कला सीखाएं
जो इंसान समय की कद्र करना जानता है, वह कभी पीछे नहीं रहता. बच्चों को बचपन से ही समय का महत्व सिखाना जरूरी है. पढ़ाई, खेल और आराम के बीच संतुलन बनाना उन्हें अनुशासन सिखाता है और सफलता की नींव रखता है.
समस्या को हल करने की सोच
जीवन में समस्याएं आना स्वाभाविक है, लेकिन उनसे बाहर निकलना असली कला है. बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर फैसले लेने दें. इससे उनकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी और वे हर परेशानी का हल निकालना सीखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










