Paneer Mushroom Pizza: घर पर बनाएं टेस्टी पनीर मशरूम पिज्जा, बच्चों से लेकर बड़ों को आएगा खूब पसंद

Paneer Mushroom Pizza: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इस आर्टिकल में पनीर मशरूम पिज्जा बनाने की रेसिपी, जिसे आप आसानी से बनाकर घरवालों को खुश कर सकते हैं.
Paneer Mushroom Pizza: बच्चे हो या बड़े, पिज्जा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. अक्सर हम पिज्जा खाने के लिए बाहर रेस्टोरेंट या कैफे चले जाते हैं, लेकिन बाहर का पिज्जा महंगा होने के साथ-साथ ज्यादा अनहेल्दी भी होते है. ऐसे में अगर आप बाजार से मंगाने के बजाय घर पर ही आसानी से टेस्टी पिज्जा बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. ये टेस्टी रेसिपी बच्चों के टिफिन से लेकर फैमिली डिनर तक हर मौके के लिए परफेक्ट है. आइए जानते हैं पनीर मशरूम पिज्जा बनाने की आसान और मजेदार रेसिपी, जिसे बनाकर आप घरवालों से लेकर बच्चों को खुश कर सकते हैं
पनीर मशरूम पिज्जा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पिज्जा बेस – 1
- पिज्जा सॉस – 2-3 चम्मच
- चीज मोजरेला – 1 कप
- पनीर – आधा कप (टुकड़ों में)
- मशरूम – आधा कप (कटे हुए)
- प्याज – 5-6 स्लाइस
- शिमला मिर्च – 6-7 (कटे हुए स्लाइस में)
- ऑरेगैनो + चिली फ्लेक्स – ऊपर डालने के लिए
पनीर मशरूम पिज्जा बनाने की विधि क्या है?
- पिज्जा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर इसमें मशरूम डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद आप थोड़ा नमक डाल दें और इसे कुछ देर भून जाने के बाद निकाल लें.
- अब आप पिज्जा बेस में पिज्जा सॉस अच्छे से फैलाएं. इसके बाद पहले थोड़ा चीज डालें फिर पनीर, मशरूम, प्याज और शिमला मिर्च डालें. इसमें ऊपर से ढेर सारा चीज डालें.
- अगर आपके पास ओवन है तो आप तैयार हुए पिज्जा बेस को 180°C पर 10–12 मिनट बेक करें.
- पिज्जा को तवे पर पकाने के लिए सबसे पहले आप तवा गरम करें, इसमें पिज्जा डालकर ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं.
- जब पिज्जा बन जाए तब आप इसके ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालें. अब तैयार है आपका पनीर मशरूम पिज्जा इसे खाए और स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Jam Filled Cookies Recipe For Kids: घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट जैम कुकीज, रंग-बिरंगे फ्लेवर देख बन जाएगा फेवरेट
यह भी पढ़ें: Homemade Coconut Biscuit: स्वाद मिलेगा बाजार से बेहतर, घर पर बनाएं होममेड नारियल बिस्कुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










