Paneer Do Pyaza: खाने के स्वाद में लाए दमदार मजा, रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं पनीर दो प्याजा 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

paneer do pyaza (ai image)

Paneer Do Pyaza: जब बात लंच की आती है, तो हर किसी को चाहिए कुछ ऐसा जो पेट भरने के साथ-साथ दिल को भी तृप्त करें. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में पनीर दो प्याजा बनाने के बारे में बताने जा रहें है.

विज्ञापन

Paneer Do Pyaza: पनीर दो प्याजा लंच में बनाने का बहुत लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है. खासतौर पर, रेस्टोरेंट के लिए ये डिश स्वाद में रिच होती है क्योंकि ये हर उम्र के लोगों को भाती है. अगर आपको लंच टाइम में कुछ शाही और संतुलित खाना हो, तो पनीर दो प्याजा एक बेहतर ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसे घर में बनाने की विधि. 

पनीर दो प्याजा बनाने की सामग्री 

  • पनीर – 250 ग्राम (कटा हुआ)
  • प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
  • प्याज – 2 (मोटे कटे हुए)
  • टमाटर – 2 (पेस्ट)
  • हरी मिर्च – 1-2 (पतली कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 2-3 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ता – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Jal Jeera: गर्मी में रखना चाहते है खुद को तरोताजा, तो घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा 

पनीर दो प्याजा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले मोटे प्याज के टुकड़ों को हल्का भूनकर  अलग रख दें. 
  • फिर पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने के लिए भुने और अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. 
  • इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं फिर टमाटर का पेस्ट डालें और साथ में हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को भूनें जब तक इसमें से तेल अलग न हो जाए. 
  • अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और मध्यम आंच पर पकाएं फिर इसमें पनीर के टुकड़े, भूना हुआ मोटा प्याज और हरी मिर्च, गरम मसाला, नमक और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब इसको ढककर 5-7 मिनट पकाएं और लास्ट में धनिया पत्ता डालकर सजाएं और गरमागरम रोटी, पराठा या पुलाव के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola