आत्मा की शांति और जेब की गर्मी दोनों कैसे मिलेगा एक साथ? ओशो के इन 5 फॉर्मूले में छिपा है राज

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Jun 2025 6:25 PM

विज्ञापन

Osho Quotes, Pic Credit- X

Osho Quotes: ओशो के अनुसार पैसा कमाना कोई पाप नहीं है, बशर्ते वह ईमानदारी, रचनात्मकता और आनंद से कमाया जाए. जानिए ओशो के वो 5 धन मंत्र जो आपको मानसिक, आर्थिक और आध्यात्मिक समृद्धि की राह दिखाते हैं.

विज्ञापन

Osho Quotes: धन कमाना हर व्यक्ति की चाहत होती है, लेकिन बहुत से लोग पैसे को लेकर या तो अति लालच में पड़ जाते हैं या फिर इसे त्याग और अध्यात्म से विरोधाभासी मान लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओशो ने भी धन के विषय में बहुत स्पष्ट और आधुनिक विचार रखे हैं? उनके अनुसार सही सोच और दृष्टिकोण से अर्जित किया गया धन हमारे जीवन को समृद्ध बनाता है. यह आत्मिक संतुलन के साथ-साथ स्वतंत्रता भी देता है. ओशो ने धन कमाने को लेकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण “मंत्र” या सिद्धांत बताए हैं, जो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं.

ओशो ने धन अर्जित करने को लेकर क्या मंत्र दिये हैं

धन साधन है, लक्ष्य नहीं

ओशो ने साफ कहा है कि पैसा जीवन जीने का साधन होने चाहिए न कि अंतिम उद्देश्य. जब तुम इसे साधन की तरह अपनाते हो, तो यह तुम्हारे लिए गुलाम बन जाता है, लेकिन जब तुम उसे लक्ष्य बना लेते हो, तो तुम खुद उसके गुलाम बन जाते हो.” इसका मतलब साफ है कि पैसा जरूरी है, लेकिन वह आपकी आत्मा या रिश्तों से बड़ा नहीं होना चाहिए.

Also Read: कहीं जाएं या ना जाएं, मानसून में झारखंड की इन 5 जगहों पर जरूर घूमें, दिल चुरा लेगी यहां की खूबसूरती

अधिक धन कमाना पाप नहीं, लेकिन उसके पीछे पागल होना मूर्खता है

ओशो के अनुसार, समाज में अत्याधिक धन कमाने वालों को शक की निगाहों से देखा जाता है, जबकि यह सोच गलत है. “धन कमाना तभी पाप है, जब वह दूसरों की पीड़ा या बेईमानी करके कमाया जाए जाए. लेकिन जब वह रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी से आता है, तो वह एक अनमोल उपहार है.”

पैसा आत्मनिर्भरता की कुंजी है

ओशो मानते थे कि सच्चा ध्यान और साधना तभी संभव है जब व्यक्ति मूलभूत जरूरतों से मुक्त हो. उनका मानना था कि अगर इंसान के पास पेट भरने के लिए रोटी नहीं है, तो ध्यान करने की बात मूर्खता है. उसका उद्देश्य पहले अपने जरूरत को पूरा करने की तरफ होना चाहिए, फिर ध्यान की ओर” इसलिए उन्होंने धन को आत्मनिर्भरता का माध्यम माना है. इसके बाद ही आध्यात्मिक उन्नति की ओर पहला कदम बढ़ाया जा सकता है.

जो कार्य तुम्हें आनंद दे, वही धन का सही स्रोत है

ओशो बार-बार कहते थे कि पैसा उस काम से आना चाहिए जिसे करते समय तुम्हें खुशी मिले. “जो काम तुम सिर्फ पैसों के लिए कर रहे हो, वो गुलामी है. लेकिन जो काम तुम आनंद से कर रहे हो, तो पैसा खुद ब खुद तुम्हारे पीछे आएगा. अथार्त, अगर आप अपने पैशन को प्रोफेशन बना सकें, तो पैसा बिना बोझ के खुद आने लगता है.

धन का प्रवाह जरूरी है, संचय नहीं

ओशो का कहना था कि पैसा भी एक प्रकार की ऊर्जा है, जो बहती रहनी चाहिए. “धन को बहने दो, अटकने मत दो. जो रुकता है, वह सड़ता है. पैसा भी अगर रुका रहे तो दुःख लाता है. उसे बांटो, लगाओ, खर्च करो वह फिर दोबारा वापस आएगा.” यानी इन्वेस्टमेंट, उदारता और शेयरिंग तीनों ही धन को बढ़ाने की कुंजी हैं.

Also Read: Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार इन 5 तरह के लोगों से रहें दूर,मिलेगी सफलता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola