ePaper

Numerology Predictions 2023: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Updated at : 05 Dec 2022 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Numerology Predictions 2023: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल,  जानें अपना वार्षिक राशिफल

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: मूलांक 2 से संबंधित लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं. जानें आने वाला नया 2023 मूलांक 2 रहने वालों के लिए क्या फल देने वाला है.

विज्ञापन

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, और चन्द्रमा को शीघ्रगामी ग्रह माना गया है, मूलांक 2 से संबंधित लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 होती है उनका मूलांक 2 बनता है.

मूलांक 2 (Number 2 Numerology 2023) के जातकों को यह साल खूब सम्‍मान दिलाएगा. आपका प्रभाव बढ़ेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. आपकी जिम्‍मेदारियां भी बढ़ेंगी. ऐसे में आपको सारे काम अच्‍छे से मैनेज करने की कोशिश करनी चाहिए. प्रोफेशनल लाइफ में ज्‍यादा इमोशनल न हों. परिवार को महत्‍व देंगे.

मूलांक 2 (Number 2 Numerology 2023) के जातकों के लिए साल 2023 अवसरों से भरा एक वर्ष होगा. यह वह समय है जहां आपको अपनी कमियों को सुधारने और अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में अपने को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा. साल 2022 की शुरुआत में पुराने मामले सुलझ सकते हैं, जिससे काफी हद तक मन को शांति मिलेगी. वर्ष के मध्य तक आप प्रभावशाली स्थिति में होंगे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. पेशेवर मोर्चे पर आप अपने प्रयासों की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से लेंगे. आप का कलात्मक पक्ष फिर से जीवंत हो जाएगा और आप अपने जीवन में चीजों को नया स्वरूप देने के लिए उत्सुक होंगे.

अंक ज्योतिषफल 2023 भविष्यफल

साल 2023, अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार वर्ष 2023(Number 2 Numerology 2023) का कुल योग(2+0+2+3=7) 7 है. अंक ज्योतिष के अनुसार 7 का अंक केतु का अंक माना गया है. ज्योतिष में केतु एक रहस्यमयी ग्रह है. यह कब अच्छा और कब बुरा फल प्रदान करता इसके बारे में आकलन करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि केतु विपरीत प्रकृति का माना जाता है. केतु के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक प्रभाव रहता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola