Numerology Predictions 2023: मूलांक 6 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2022 3:51 PM
Numerology Predictions 2023: मूलांक 6 के अंतर्गत जन्म लेने के कारण आप बहुत ही जिम्मेदार व्यक्ति हैं. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 6 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 बनता है.
Number 6 Numerology 2023 in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 6 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 बनता है.
Also Read: Numerology Predictions 2023: अंक ज्योतिष के हिसाब से जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला साल
मूलांक 6 के अंतर्गत जन्म लेने के कारण आप बहुत ही जिम्मेदार व्यक्ति हैं. आप लोगों की परवाह करते हैं और उनकी देखभाल करना पसंद करते हैं. आप सारे समाज को एक साथ रखने में आनंद महसूस करते हैं और आप लोगों को प्यार देना जानते हैं. आप अपने परिवार का बहुत ध्यान रखेंगे और आपके बहुत सारे दोस्त होंगे, जिनके साथ इस वर्ष आप आनंद उठाएंगे. वर्ष 2023 में आपको समाज सेवा या अपनी इच्छा से किसी अच्छे काम में मदद देना पसंद आएगा और उससे धीरे-धीरे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और लोगों में आपकी साख बढ़ने लगेगी.
आप अपनी संतान का भी बहुत ध्यान रखेंगे और उनमें आदर्शों का विकास हो, इस पर आपका ध्यान रहेगा. आपके जीवन में नए लोगों का समावेश होगा और वह आपसे आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाएंगे. आप की आकर्षक छवि लोगों को अपना बना लेगी. आप सबसे अच्छी तरह से रिश्ते निभाएंगे. इससे पारिवारिक जीवन भी मजबूत होगा. आप कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जो आपको काम के साथ-साथ मानसिक संतुष्टि भी दे सके और इसलिए आप गरीबों, मजदूरों से संबंधित कोई अच्छा काम कर सकते हैं.
आपको अपने रिश्ते में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. जीवनसाथी आपको डाॅमिनेट करें तो पूरी तरह से झुक जाने की बजाए अपने आत्म सम्मान की रक्षा करना भी सीखें, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत कमजोर हो जाएगा. व्यापार में संलिप्त लोगों को इस वर्ष अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. यदि आप शिक्षा के क्षेत्र से या समाज से जुड़ी किसी भी गतिविधि के क्षेत्रों से जुड़े हैं तो यह वर्ष आपको बुलंदियों पर ले जाएगा. यदि आपकी पढ़ाई पूरी हो गई हैं और आप नौकरी की तलाश में हैं तो इस वर्ष अपनी पसंद की नौकरी प्राप्त होने से चेहरे पर खुशी दिखेगी.
आप जहां नौकरी करते हैं, वहां आपको बेहद अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी. सिविल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को इस वर्ष अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में यह वर्ष अच्छा रहेगा. आप अपने प्रियतम की बहुत देखभाल करेंगे और अपने साथ-साथ उनके परिवार पर भी सब कुछ कुर्बान कर देना पसंद करेंगे. आपका निस्वार्थ व्यवहार उन्हें आपके और करीब लाएगा. आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में आपके दोस्तों का भी साथ मिलेगा. आपको अपने प्रियतम के साथ लंबी यात्राओं पर जाने और एकांत में पल बिताने के अनेक अवसर मिलेंगे. आपका आकर्षण आपके प्रियतम के दिल पर छा जाएगा. आपकी बॉन्डिंग आपके प्रियतम से मजबूत होगी.
स्वास्थ्य के मामले में आपको दो बातों का ध्यान रखना होगा, भरपूर मात्रा में जल का सेवन करना लाभदायक रहेगा नहीं तो डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त मई से अक्टूबर के बीच आपको आंखों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी रखते हुए अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाएं और अच्छा भोजन करें तथा कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक से बिना देर किए, संपर्क करें. इससे आप तंदुरुस्त भी रहेंगे और किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने से भी बच जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










