Numerology Predictions 2023: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Number 5 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 5, 14 या 23 होती है उनका मूलांक 5 बनता है.
Number 5 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 5, 14 या 23 होती है उनका मूलांक 5 बनता है.
यदि आप का जन्म मूलांक 5 में हुआ है तो आप अपने अंदर बहुत ज्यादा स्वतंत्रता की भावना महसूस करते हैं. आप चाहते हैं कि आपके जीवन में बदलाव होते रहें और जब ऐसा नहीं होता है तो आप थोड़े बेचैन महसूस करते हैं. आप एक ही तरीके का जीवन नहीं जीना चाहते. इससे आप बोर होने लगते हैं और आपको अपनी जीवनशैली को निरंतर बदलते रहना पसंद होता है. आपके अंदर रिसर्च का बहुत अच्छा गुण होता है और आप नई-नई चीजों को खोजना पसंद करते हैं. आपको नए लोगों के साथ मिलना जुलना, उनमें दिलचस्पी दिखाना पसंद होता है और उसके साथ ही आपको खाने का भी शौक होता है.
आप ज्यादा पुरानी या जानकार चीजों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते बल्कि जिसके बारे में ज्यादा ना जानते हैं, उस पर ज्यादा ध्यान देते हैं. जन्मतिथि के अनुसार अंक ज्योतिष 2023 (Ank Jyotish 2023) के अनुसार इस वर्ष आपको अपने नए रास्तों के साथ कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा. आपके अंदर एक डर की भावना हो सकती है जो एक नए जीवन में शामिल होने में आपको थोड़ी सी परेशानी देगी. आप स्वयं को एक छोटे से वातावरण में कैद करना नहीं चाहते हैं, इसलिए आप वर्तमान समय में थोड़ा बंधन महसूस कर रहे हैं, इससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है. आप कुछ नया करना चाहते हैं. आपको बिना किसी वजह के बेचैनी महसूस होती है.
मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को इस वर्ष अच्छी सफलता मिलेगी और आपके टारगेट पूरे होंगे. यदि आप व्यापार करते हैं तो भी आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा. आपके अंदर बड़ी महत्वकांक्षाएं होंगी और आप अपना कोई बड़ा व्यापार करना पसंद करेंगे. दूसरों को प्रेरित करने में आपको आनंद आएगा. आपको इस वर्ष करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे. आपको इस वर्ष काफी यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जिनमें से कुछ आपके काम के लिए और कुछ आपकी मौज मस्ती के लिए हो सकती हैं.
अंक ज्योतिष 2023 (Ank Jyotish 2023) के अनुसार जनसंपर्क, अकाउंट और सेल्स के लोग तथा ऐसे लोग, जो कोई भी जोखिम भरा काम करते हैं, अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार करते रहेंगे और इससे उन्हें वर्ष के मध्य में अच्छा पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार और लॉटरी में भी आप धन का निवेश कर सकते हैं लेकिन सावधानी से करें और किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लेंगे तो बेहतर होगा. आपका आकर्षण बढ़ेगा जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा. आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप बहुत रोमांटिक होंगे और अपने प्रेम संबंध को लेकर बहुत ज्यादा मजबूती दिखाएंगे. विपरीत लिंग के लोगों का आकर्षण आसानी से आपको प्राप्त होगा. आपको अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर करना होगा, तभी आपका रिश्ता अच्छा चलेगा. आपको इस वर्ष एक से ज्यादा रिश्ते में संलग्न होते हुए देखा जा सकता है. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और आप अपने रिश्ते में नयापन ढूंढना शुरू करेंगे, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां समय समय पर आ सकती हैं क्योंकि जरुरत से ज्यादा बदलाव भी नुकसानदायक होता है. मानसिक तनाव, त्वचा संबंधी समस्याएं, तंत्रिका से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते हैं. विद्यार्थियों को जिज्ञासा बनाए रखने से बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




