ePaper

Cracked Heels: फटी हुई एड़ियों को अब नहीं पड़ेगी छुपाने की जरूरत, इस तरह से उन्हें घर पर ही बनाएं सॉफ्ट और ब्यूटीफुल

Updated at : 07 Mar 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
cracked heels remedy

cracked heels remedy

Cracked Heels: अगर आपकी एड़ियां फटी हुई हैं और इसकी वजह आपको शर्मिंदगी होती है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप फटी हुई एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Cracked Heels: फटी हुई एड़ियां सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगती है बल्कि काई बार ये बेतहाशा दर्द का भी कारण बनते हैं. जब हमारी एड़ियां फट जाती है तो ऐसे में अक्सर हम घर से बाहर निकलने से पहले उन्हें अच्छी तरह से ढक लेते हैं या फिर पूरे पैरों को ढकने वाले जूते पहन लेते हैं ताकि कोई फटी हुई एड़ियों को देखकर हमारा मज़ाक न उड़ा दे. बता दें अगर आप समय रहते अपनी फटी हुई एड़ियों को ठीक नहीं करते हैं तो आगे चलकर आपको चलने-फिरने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप फटी हुई एड़ियों को काफी आसानी से घर पर ही ठीक कर सकते हैं. तो चलिए इन घरेलु नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल

अगर आप अपनी फटी हुई एड़ियों को घर पर ही ठीक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. नारियल के तेल में आपको मॉइस्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं वहीं, शहद आपकी त्वचा को गहराई तक न्यूट्रिशन प्रोवाइड करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच शहद मिला लेना होगा. फिर इसे अच्छी से अपनी एड़ियों पर लगा लेना होगा. अब आपको आधे घंटे तक के लिए इसे छोड़ देना होगा और अंत में गुनगुने पानी से पैरों को धो लेना होगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

वैसलीन और नींबू का इस्तेमाल

फटी हुई एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप वैसलीन और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने का काम करता है जबकि, वैसलीन उन्हें सॉफ्ट बनाने में. आपको एक चम्मच वैसलीन ले लेना है और उसमें आधे नींबू के रस को मिला देना है. अब इसे अपनी एड़ियों पर लगा लें और रातभर के लिए छोड़ दें.

ग्लिसरीन और एलोवेरा

एलोवेरा के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जो आपकी फटी हुई स्किन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. वहीं, ग्लिसरीन का इस्तेमाल मॉइस्चर के लिए किया जाता है. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको एलोवेरा जेल ले लेना है और इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिला देना है. आप अगर चाहें तो मोजे पहनकर इसे रातभर ढककर भी छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola