ePaper

Navratri Special Mehndi Designs:सबसे खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन्स, देखें वायरल फोटोज

Updated at : 23 Sep 2025 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri Special Mehndi Designs:सबसे खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन्स, देखें वायरल फोटोज

Navratri Special Mehndi Designs: नवरात्रि के लिए ढूंढ रही हैं लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स. देखें सबसे खूबसूरत और आसान नवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन जिन्हें हर कोई कॉपी करना चाहेगा.

विज्ञापन

Navratri Special Mehndi Designs: नवरात्रि के मौके पर हर महिला चाहती है कि उसके हाथों की मेहंदी सबसे अलग और खूबसूरत दिखे. अगर आप भी इस बार अपनी मेहंदी को ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो ये लेटेस्ट और स्पेशल डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं. आसान होने के साथ-साथ ये इतने खूबसूरत लगेंगे कि जो देखेगा वही काॅपी करना चाहेगा.

राजस्थानी और रॉयल वाइन्स (Royal Vines): इस डिजाइन में फूलों और बेलों का इस्तेमाल किया जाता है जो उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक जाती हैं. यह एक रॉयल और भव्य लुक देता है जो साड़ी या लहंगे के साथ बहुत जंचता है.

नवरात्रि गरबा थीम डिजाइन (Garba Theme): यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जो गरबा और डांडिया के शौकीन है. इसमें डांडिया स्टिक्स, नाचती हुई लड़कियां हाथों पर उकेरा जाता है.

मंडल और जाली वर्क (Mandala and Jaali): यह क्लासिक डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है. हाथ के बीच में एक बड़ा मंडल बनाकर उसके चारों ओर बारीक जाली वर्क किया जाता है. यह डिजाइन भरा हुआ होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत लगता है.

Navratri Special Mehndi Designs
Navratri special mehndi designs

बैक-हैंड मेहंदी डिजाइन (Back-Hand Mehndi Designs) : अगर आप अपनी ज्वेलरी दिखाना चाहती हैं या कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो बैक-हैंड मेहंदी डिजाइन बेस्ट है जो आपके हाथों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं.

Also Read : Latest Karwa Chauth Mehndi Designs: अपने करवा चौथ की मेहंदी को दें बॉलीवुड वाला लुक,देखें 7 लेटेस्ट डिजाइन

Also Read : Trending lipstick shades 2025: आपकी खूबसूरती को और निखारेंगे ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स

Also Read : Red Lipstick Shades: हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 रेड लिपस्टिक शेड्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola