ePaper

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs: अपने करवा चौथ की मेहंदी को दें बॉलीवुड वाला लुक,देखें 7 लेटेस्ट डिजाइन

Updated at : 18 Sep 2025 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Karwa Chauth Mehndi Designs:

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs:

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs: इस साल के सबसे लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन यहां देंखे. ये 7 डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे.

विज्ञापन

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर महिलाएं न सिर्फ व्रत और पूजा करती हैं बल्कि अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाने की भी खास परंपरा है. अगर आप भी इस बार कुछ हटके और स्टाइलिश ट्राय करना चाहती हैं तो लेटेस्ट करवा चौथ मेहंदी डिजाइन बॉलीवुड स्टाइल आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है.

बेल और मोरक्कन डिजाइन (Trail and Moroccan Designs): आजकल बेल वाले डिजाइन बहुत पसंद किए जा रहे हैं. ये डिजाइन हाथ की खूबसूरती को बढ़ाते हैं और इसे भरा-भरा भी दिखाते हैं.आप अपनी पसंद के हिसाब से बेल को हल्का या गहरा बना सकते हैं.मोरक्कन डिजाइन जो जियोग्राफिक पैटर्न पर आधारित होते हैं एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं.

मिनिमल फ्लोरल डिजाइन (Minimal Floral Designs) : अगर आपको कम भरा-भरा लेकिन क्लासी लुक चाहिए तो मिनिमल फ्लोरल डिजाइन ट्राय करें. इसमें छोटे-छोटे फूल और पत्तियों को उंगलियों और हथेली पर बनाया जाता है जो बहुत ही नाजुक और सुंदर लगते हैं.

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs
Latest karwa chauth mehndi designs

अरेबिक डिजाइन (Arabic Designs): अरेबिक डिजाइन हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है. इस साल आप इसे नया रूप दे सकते हैं. छोटे और बारीक फूलों या पत्तियों के साथ मोटी लाइनें बनाकर एक स्टाइलिश और बोल्ड लुक पा सकते हैं.

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs
Latest karwa chauth mehndi designs

जाल डिजाइन (Jali or Net Designs) :यह डिजाइन हाथों को बहुत भरा हुआ दिखाता है. जाल के पैटर्न में छोटे-छोटे फूल या डॉट्स बनाकर आप इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं. यह डिजाइन पूरी हथेली पर खूबसूरत लगता है.

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs
Latest karwa chauth mehndi designs

उंगलियों का डिजाइन (Finger Designs) : अगर आप ज़्यादा समय नहीं देना चाहते हैं तो सिर्फ उंगलियों पर बारीक और खूबसूरत डिजाइन बनवाएं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है.

Latest Karwa Chauth Mehndi Designs
Latest karwa chauth mehndi designs

Also Read : Trending lipstick shades 2025: आपकी खूबसूरती को और निखारेंगे ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स

Also Read : Red Lipstick Shades: हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 रेड लिपस्टिक शेड्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola